Cricket Rules Changed: बाउंड्री पर कैच पकड़ना क्या अब नहीं माना जाएगा OUT? क्रिकेट के नियम में होगा बड़ा बदलाव
Cricket Rules Changed: क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। क्रिकेट के सभी नियम बनाने वाले मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) जल्द ही एक बड़ा फैसला लेने वाला है। जिससे क्रिकेट खेल पर तगड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने बाउंड्री के पास किए गए कैच को लेकर एक नया कानून लागू करने का फैसला किया है।
बिग बैश लीग में लिए कैच पर मचा था बवाल (Cricket Rules Changed)
यह फैसला खासतौर पर साल 2023 बिग बैश लीग में माइकल नेसर द्वारा किए गए एक कैच के बाद लिया गया है, जिसने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। नेसर ने बाउंड्री लाइन के पास हवा में रहते हुए गेंद को पकड़ा, फिर मैदान के बाहर जाकर उसे दोबारा हवा में उछाला और फिर मैदान में लौटकर कैच पूरा किया। यह कानून के हिसाब से सही था, लेकिन कई लोगों को यह खेल की भावना के खिलाफ लगा।

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब करेगी नियम में बदलाव
अब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने नियम में बदलाव करते हुए साफ किया है कि अब कोई भी फील्डर बाउंड्री के बाहर हवा में रहते हुए गेंद को सिर्फ एक बार ही छू सकता है। अगर वह दूसरी बार गेंद को छूता है या कैच पूरा करने से पहले मैदान के बाहर गिर जाता है, तो बल्लेबाज को छक्का दिया जाएगा। यह नियम आईसीसी की प्लेइंग-XI में इसी महीने से लागू हो जाएगा। जबकि MCC में ये बदलाव अक्टूर 2026 से लागू होगा।
17 जून से लागू होगा नियम
यह नियम रिले कैच (जब एक फील्डर गेंद को दूसरे फील्डर की ओर फेंकता है) पर भी लागू होगा। अब अगर कोई फील्डर सीमा के बाहर से अपने साथी को गेंद फेंकता है, तो उसे पहले खुद मैदान के अंदर वापस आना होगा। एमसीसी ने कहा कि यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि दर्शकों को कैच साफ-सुथरा और निष्पक्ष लगे। हालांकि, एमसीसी ने पुराने कानून को पूरी तरह नहीं बदला है। अब भी पहला गेंद संपर्क तभी वैध माना जाएगा जब फील्डर का आखिरी संपर्क ज़मीन से बाउंड्री के अंदर हो।
यह नया नियम 17 जून से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से लागू हो जाएगा। हालांकि MCC के आधिकारिक नियमों में यह बदलाव अक्टूबर 2026 में शामिल किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications