कब हुआ था ओलंपिक में क्रिकेट मुकाबला? किसने जीता था गोल्ड, हारने वाली टीम फिर कभी नहीं खेली
Cricket in Olympics: इस बार लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को रखा गया है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में ओलंपिक खेला जाएगा और इसमें गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम को देखना एक अलग अहसास होने वाला है। किन टीमों को खेलने का मौका मिला है, इस पर फ़िलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।
महिला और पुरुष दोनों वर्गों में 6-6 टीमों को रखा जाएगा। होस्टिंग देश होने के नाते अगर यूएस को सीधा प्रवेश मिलता है, तो पांच टीमों के लिए ही स्लॉट बचेगा। अगर छह टीमों के लिए स्लॉट होगा, तब भी किन टीमों को भेजना है, यह आईसीसी पर निर्भर करता है।

इस बीच फैन्स को यह भी जानना चाहिए कि इससे पहले भी ओलंपिक में क्रिकेट देखने को मिल चुका है। एक बार ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था लेकिन वह 125 साल पुरानी बात हो गई है। उसके बाद इन गेम्स में फिर कभी क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया।
साल 1900 में हुए ओलंपिक के दौरान कुल दो ही टीमों के बीच मुकाबला हुआ था और यह दो दिवसीय टेस्ट मुकाबला था। ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच यह टेस्ट मुकाबला खेला गया था। इस मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल जीता था।
इस मुकाबले की एक खास बात यह है कि इसमें कुल 24 खिलाड़ी खेले थे। आम तौर पर दोनों टीमों से 22 खिलाड़ी ही खेलते हैं। इस वजह से इसे फर्स्ट क्लास मैच का दर्जा नहीं दिया गया था। कुल चार पारियों तक चले मुकाबले में 366 रन बने थे। पेरिस में यह मुकाबला खेला गया था और इससे ई गोल्ड मेडल का निर्धारण हो गया था।
खास बात तो यह है कि इस ओलंपिक में बेल्जियम और नीदरलैंड्स ने भी खेलने का मन बनाया था लेकिन मेजबानी नहीं मिलने की वजह से इन दोनों देशों ने हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया था। इस तरह ग्रेट ब्रिटेन और फ़्रांस के बीच फाइनल हुआ। फ़्रांस उसके बाद कभी टेस्ट नहीं खेली हालांकि दर्जा उस मैच को भी नहीं मिला था। फ़्रांस अब आईसीसी का एसोसिएट देश है, इसलिए टेस्ट नहीं खेल सकता।












Click it and Unblock the Notifications