15 अगस्त से होगी CPL 2025 की धमाकेदार शुरुआत! यहां देख सकेंगे लाइव, जानें किस टीम में शामिल कौन सा खिलाड़ी

CPL 2025 Schedule: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) का 13वां सीजन 15 अगस्त से धमाकेदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और एंटिगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच वार्नर पार्क, बैस्टर्रे (सेंट किट्स) में खेला जाएगा। एक खिताब को जीतने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में एक-दूसरे से टकराने के लिए तैयार हैं।

खिताब की जंग में कुल छह टीमें (CPL 2025 Schedule)

इस बार भी टूर्नामेंट में कुल छह टीमें खिताब की जंग में उतरेंगी। सभी टीमों का लक्ष्य होगा शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम करना। CPL 2025 की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों की मेजबानी छह अलग-अलग वेन्यू पर होगी। लीग स्टेज के बाद टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।

CPL 2025 1

पिछली बार इस टीम ने मारी थी बाजी

प्लेऑफ का फॉर्मेट IPL जैसा होगा, जहां पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमों को फाइनल तक पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। पिछले सीजन यानी 2024 में सेंट लूसिया किंग्स ने खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस बार टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर खिताब बचाने की पूरी कोशिश करेगी।

भारत में कहां देख सकते हैं लाइव

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि CPL 2025 के सभी मैच JioStar नेटवर्क पर लाइव दिखाए जाएंगे। इसके अलावा, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। कैरेबियन लीग का मजा हमेशा अलग ही होता है। यहां बड़े-बड़े छक्के, यूनिवर्स बॉस जैसे पावर हिटर और रोमांचक मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों को बांधकर रखते हैं।

जानें किस टीम में शामिल कौन सा खिलाड़ी

एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स

इमाद वसीम (कप्तान), शाकिब अल हसन, फैबियन एलन, नवीन-उल-हक, ओबेद मैकॉय, जस्टिन ग्रीव्स, बेवॉन जैकब्स, जायडन सील्स, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, रकीम कॉर्नवल, ओडियन स्मिथ, ज्वेल एंड्रयू, शमर स्प्रिंगर, अमीर जांगू, करीमा गोर, केविन विकम, जोशुआ जेम्स

बारबाडोस रॉयल्स

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटन डी कॉक, मुजीब उर रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, जोमेल वारिकन, कदीम एलेने, शक्केरे पैरिस, कोफी जेम्स, नईम यंग, रिवाल्डो क्लार्क, जिशान मोटारा, जोहान लेने, रेमन सिमंड्स

गुयाना अमेजन वारियर्स

इमरान ताहिर (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप, ग्लेन फिलिप्स, गुडाकेश मोती, मोईन अली, शमार जोसेफ, कीमो पॉल, ड्वेन प्रिटोरियस, शमार ब्रूक्स, केमोल सेवोरी, हसन खान, जेडीया ब्लेड्स, केवलॉन एंडरसन, क्वेंटिन सैम्पसन, रियाद लतीफ

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स

काइल मेयर्स, जेसन होल्डर (कप्तान), राइली रूसो, एविन लुईस, फजलहक फारूकी, कॉर्बिन बॉश, वकार सलामखेल, आंद्रे फ्लेचर, एलिक अथानाजे, मोहम्मद नवाज, डोमिनिक ड्रेक्स, मिकाइल लुइस, एशमीड नेड, जेरेमिया लुइस, जेड गूली, नवीन बिदाईसी, लेनिको बाउचर

सेंट लूसिया किंग्स

टिम डेविड, अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, टिम सीफर्ट, रोस्टन चेज, तबरेज शम्सी, डेविड वीजे (कप्तान), डेलानो पोटगीटर, मैथ्यू फोर्ड, आरोन जोन्स, खारी पियरे, जेवेल ग्लेन, मीका मैकेंजी, शैड्रैक डेसकार्टे, जोहान जेरेमिया, कीन गैस्टन, एकीम ऑगस्टे

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

कायरन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, एलेक्स हेल्स, अकील होसेन, मोहम्मद आमिर, कॉलिन मुनरो, उस्मान तारिक, अली खान, डैरेन ब्रावो, यानिक कारिया, केसी कार्टी, टेरेंस हिंड्स, मैकेनी क्लार्क, जोशुआ डी सिल्वा, नाथन एडवर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+