भारत-बांग्लादेश के वार्मअप मैच में कपल के रोमांस का Video वायरल, स्टेडियम में दिखा दिलचस्प नजारा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का एकमात्र प्रैक्टिस मैच शनिवार 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के अलावा कुछ और भी था, जो यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। मैच के दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां स्टेडियम में एक कपल को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।

कपल के रोमांस का वीडियो वायरल
दरअसल, कपल के रोमांस का ये वीडियो 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारत बनाम बांग्लादेश के वार्म-अप मैच के दौरान का है। कपल के रोमांस के दौरान स्टेडियम में और भी काफी दर्शक मौजूद थे। इस दौरान कपल की मस्ती का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

Viral Video

वर्ल्ड कप से पहले हार्दिक पांड्या की वापसी
भारत बनाम बांग्लादेश मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान ऋषभ पंत ने 53 रन, रोहित शर्मा ने 23 रन, सूर्यकुमार यादव ने 31 रन, शिवम दुबे ने 14 रन और हार्दिक पंड्या ने 40 रन बनाए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए।


ये भी पढ़ें- नामीबिया के गेंदबाज ने T20 World Cup में रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

टीम इंडिया ने 60 रन से जीता मैच
बांग्लादेश को जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य मिला। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्लाह ने 40 रन, शाकिब अल हसन ने 28 रन, तौहीद हृदोय ने 13 रन और तनजीद हसन ने 17 रन बनाए, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सका। टीम इंडिया ने इस मैच को 60 रनों से जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+