तिहरा शतक और 820 रन! इंग्लैंड में बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, विरोधी टीम पस्त
County Championship Dom Sibley: इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में सोमवार को इतिहास रच दिया गया। सर्रे की टीम ने डुरहम के खिलाफ अपने इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 820 रन 9 विकेट पर घोषित किया। इस शानदार पारी की सबसे खास बात रही पूर्व इंग्लिश ओपनर डोम सिबली का शानदार तिहरा शतक। उन्होंने 475 गेंदों पर 305 रन बनाए जिसमें 29 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
सर्रे के बल्लेबाजों ने रचा इतिहास (County Championship Dom Sibley)
सर्रे का इससे पहले का सबसे बड़ा स्कोर 811 रन था, जो उन्होंने साल 1899 में बनाया था। लेकिन इस बार डुरहम के गेंदबाज सर्रे के बल्लेबाजों के सामने टिक नहीं पाए और टीम ने 5 सेशन तक बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बना डाला। सिबली के अलावा कई और बल्लेबाजों ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। डैन लॉरेंस (178 रन), विल जैक्स (119 रन) और सैम करन (108 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं।

डोम सिबली ने की तीन बड़ी साझेदारियां
अपनी पारी के दौरान डोम सिबली ने तीन बड़ी साझेदारियां की। उन्होंने सबसे पहले सैम करन के साथ 170 रन, फिर लॉरेंस के साथ 334 रन और जैक्स के साथ 133 रन की साझेदारी निभाई। ये सभी साझेदारियां टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम साबित हुईं। डुरहम की ओर से जॉर्ज ड्रिसेल सबसे महंगे गेंदबाज रहे, जिन्होंने 45 ओवर में 247 रन दिए। वहीं विल रोड्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
डुरहम की टीम ने बनाए इतने रन
इस सीज़न में सिबली अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबलों 75 की औसत से 975 रन बनाए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक डुरहम की टीम 59 रन पर 1 विकेट खो चुकी थी। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 671 रन बनाने हैं। इंग्लैंड के लिए यह एक बेहद रोमांचक काउंटी सीज़न चल रहा है जिसमें पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications