T20 World Cup: 10 साल बाद सूर्या से मिले नेत्रावलकर तो क्या बोले? जानें दोनों की पूरी बातचीत
T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव ने यूएस के खिलाफ भारतीय टीम के मैच में धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जमाई और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव ने 50 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई।
यूएस में सूर्यकुमार यादव के बचपन के दोस्त सौरभ नेत्रावलकर भी खेल रहे थे। उन्होंने यूएस के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दो बड़े खिलाड़ी आउट किये। सौरभ ने विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट कर दिया और बाद में रोहित शर्मा को भी आउट किया।

नेत्रावलकर ने मैच के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाक़ात की। सूर्यकुमार यादव के साथ वह खेल चुके हैं। सूर्य और नेत्रावलकर अंडर 15 और अंडर 17 में खेले हैं। दोनों ने ड्रेसिंग रूम में शेयर किया है। पुरानी यादों को ताजा करते हुए सौरभ और सूर्या ने बातें की।
इस बातचीत को लेकर नेत्रावलकर ने कहा कि यह मुलाक़ात खास थी क्योंकि हम दोनों दस साल बाद मिले हैं। बचपन में ही हम साथ खेले थे इसलिए पुराने दिनों को भी याद किया। ऐसा लगा कि जहाँ से हमने छोड़ा था, वहीं से आगे बढ़ रहे हैं। हम उस दौर के मज़ाक, ड्रेसिंग रूम की बातें आदि सब कर रहे थे।
रोहित शर्मा को भी सौरभ जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में वह हमारे सीनियर थे। उनके साथ भी मैं खेला हूँ। हालांकि विराट कोहली के साथ सौरभ नेत्रावलकर ज्यादा नहीं खेले हैं। गौरतलब है कि कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में छात्रवृति मिलने के बाद वह अमेरिका चले गए और बाद में ओरेकल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करने लगे।
भारतीय टीम के सामने नेत्रावलकर ने प्रयास काफी अच्छा किया लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि विराट कोहली को वह अपने पहले ही ओवर में आउट करने में सफल रहे थे। बाद में रोहित का विकेट भी उनको ही मिला लेकिन टीम इंडिया ने इस मैच में 7 विकेट से धांसू जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications