दिलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में विवाद, 3 गेंदों को डालने के लिए 5 मिनट लगाये, मयंक अग्रवाल बने हीरो

Duleep Trophy 2023: दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच सेमीफाइनल मैच अंतिम दिन रोमांचक मोड़ पर समाप्त हुआ। वेस्ट जोन ने दिन के अंतिम समय में 2 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि अंत में मुकाबला विवादित स्थिति में भी आ गया था।

नॉर्थ जोन को पता था कि दिन का अंतिम समय है और खराब लाईट के कारण खेल बंद हो सकता है। पहली पारी में बढ़त के आधार पर नॉर्थ जोन जीत जाती। इस वजह से नॉर्थ जोन की तरफ से एक चाल चली गई। गेंदबाजी में जानबूझकर समय लिया गया।

mayank agarwal duleep trophy

नॉर्थ जोन के एक गेंदबाज ने ओवर की अंतिम तीन गेंदों के लिए 4 मिनट और 43 सेकण्ड का समय लिया। इसके पीछे कारण मैच को ड्रॉ की तरफ लेकर जाना था। बारिश और खराब लाईट से खेल समाप्ति की घोषणा हो सकती थी। पहली पारी में 3 रन की बढ़त के आधार पर नॉर्थ जोन को जीत मिल सकती थी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, इसमें लिखा गया कि तीन गेंदों के लिए 4 मिनट और 43 सेकण्ड का समय लिया गया है। यहाँ प्रोपर खेल भावना दिख रही है। यह एक व्यंग्य किया गया था। हालांकि बारिश और खराब लाईट से खेल नहीं रुका और वेस्ट जोन ने 2 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। नॉर्थ जोन को 3 विकेट चाहिए थे लेकिन वे एक ही विकेट ले पाए।

वेस्ट जोन ने 215 रनों का पीछा करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्ट जोन की जीत के हीरो भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल रहे। मयंक अग्रवाल ने दोनों पारियों में अपने बल्ले से धमाका कर दिया। वह पहली पारी में 76 और दूसरी पारी में 54 रन बनाने में सफल रहे।

नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में वेस्ट जोन 195 रन ही बना पाई। इसके बाद दूसरी पारी में नॉर्थ जोन 211 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए वेस्ट जोन ने 8 विकेट पर 219 रन बनाकर मैच जीत लिया। 12 जुलाई को दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+