T20 क्रिकेट में नया धमाका! केन्या की CKT20 मचाएगी तहलका, IPL स्टाइल में लॉन्च होगी नई लीग

वर्ल्ड कप 2003 की सेमीफाइनलिस्ट टीम रही केन्या (Cricket Kenya) एक बार फिर क्रिकेट में अपना खोया हुआ रुतबा पाने के लिए तैयार है। सितंबर 2025 से केन्या की अपनी फ्रेंचाइज़ी लीग 'CKT20' शुरू होने जा रही है, जो 25 दिनों तक चलेगी। इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम को दुनिया भर से कम से कम 5 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति होगी।

इस लीग को सफल बनाने के लिए क्रिकेट केन्या (CK) ने दुबई और भारत बेस्ड कंपनी AOS Sport Tournament के साथ करार किया है। कंपनी अगले पांच साल में इस लीग में कुल 2 मिलियन डॉलर (करीब 16.7 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। पहले सीजन में $3 लाख की फंडिंग होगी, जो हर साल बढ़ती जाएगी।

symbolic image

लोकल टैलेंट को मिलेगा बड़ा मंच
हालांकि, हर मैच में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकेंगे, बाकी स्क्वॉड पूरी तरह केन्या और अफ्रीकी एसोसिएट देशों के लोकल खिलाड़ियों से होगा। इसका मकसद स्थानीय टैलेंट को ग्रूम करना और उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार करना है।

भारत से मिला सपोर्ट
AOS स्पोर्ट के चेयरमैन चंद्र प्रकाश पंवार ने कहा कि यह इनिशिएटिव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन के तहत है, जिसमें उन्होंने केन्या को टूरिज्म और स्पोर्ट्स में सहयोग देने का वादा किया था।

'यह एक गेम-चेंजर है'
केन्या के पूर्व विकेटकीपर और CK बोर्ड सदस्य केनेडी ओतिएनो ओबुया का मानना है कि यह लीग केन्या क्रिकेट के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगी। उन्होंने कहा कि 'यह एक्साइटिंग होगा, थ्रिलिंग होगा और केन्याई क्रिकेट का चेहरा बदल देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+