MS Dhoni की कार में दिखी सिगरेट पर मचा हंगामा, क्या कैप्टन कूल को लग चुकी है बुरी लत? पत्नी का रिएक्शन वायरल
MS Dhoni Car Video: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में एक बार फिर अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। लेकिन आईपीएल से पहले वह किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो के कारण चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में धोनी अपने करीबी दोस्त और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के 60वें जन्मदिन के जश्न में शामिल होने उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पहुंचे थे।
धोनी की कार में दिखी सिगरेट? (MS Dhoni Car Video)
इस दौरान की एक क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है, जिसने फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। जब धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ कार में फॉर्म हाउस पर पहुंचे तो पैपराजी (फोटोग्राफरों) की भारी भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया। इसी दौरान एक वीडियो में कैमरे की नजर कार की पिछली सीट के आर्मरेस्ट पर रखे सिगरेट के एक पैकेट पर पड़ी। धोनी कार की अगली सीट पर बैठे थे, जबकि पिछली सीट पर उनके कुछ साथी मौजूद थे।

हुक्का वीडियो भी हुआ था वायरल
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया। लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या 'कैप्टन कूल' धूम्रपान की आदत रखते हैं? हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह पैकेट धोनी का ही था। यह कार में सवार किसी अन्य यात्री या उनके किसी मित्र का भी हो सकता है। धोनी के धूम्रपान से जुड़े विवाद नए नहीं हैं। इससे पहले भी उनके पूर्व साथी खिलाड़ियों ने खुलासा किया है कि धोनी को हुक्का पीना पसंद है।
फैंस के मन में उठ रहे हैं सवाल
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज माइकल हसी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया था कि धोनी के कमरे के दरवाजे हमेशा खिलाड़ियों के लिए खुले रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी का दुबई में हुक्का पीते हुए एक वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था। धोनी की छवि हमेशा से एक फिट और अनुशासित एथलीट की रही है। ऐसे में सिगरेट के पैकेट वाली इस क्लिप ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications