भारतीय गेंदबाज ने क्रिसमस के दिन पाकिस्तान का बजाया था बैंड! 9 रन देकर झटके 3 विकेट और फिर...
Christmas Day Bhuvneshwar Kumar: 25 दिसंबर यानी कि सोमवार को पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। क्रिसमस के मौके पर ही भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टी-20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था। भुवनेश्वर कुमार ने दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। बेंगलुरु के चिन्ना स्वामी स्टेडियम में भुवी ने भारत के लिए यादगार स्पैल डालने में कामयाबी हासिल की।
9 रन देकर झटके 3 विकेट: अपने पहले टी-20 मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाती हुई गेंदबाजी कर भुवनेश्वर कुमार ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया। अपने पहले ही मैच में महज 9 रन देकर तीन विकेट हासिल कर भुवी ने बता दिया कि वो लंबे रेस के घोड़े हैं। भुवी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज फिस्ड्डी साबित हुए।

पहले ही ओवर में किया कमाल: टी-20 करियर के अपने पहले ही ओवर में नासिर जमशेद को क्लीन बोल्ड कर भुवनेश्वर कुमार ने सभी को हैरान कर दिया। दूसरे सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद भी भुवी की गेंद पर ही आउट हुए। अहमद शहजाद को भुवी ने कैच आउट कराया। जबकि उमर अकमल भी भुवी की गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।
यादगार रहा क्रिसमस का दिन: भुवनेश्वर कुमार के लिए साल 2012 का क्रिसमस यादगार रहा। इन दिनों भुवी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। भुवनेश्वर कुमार की लगभग 2 साल से वापसी नहीं हुई है। अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और चयनकर्ताओं ने युवाओं की तरफ जाने का मन बना लिया है। लेकिन भुवनेश्वर कुमार के पास आईपीएल में अपना दमखम दिखाने का मौका होगा। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर भुवी एक बार फिर टीम में जगह बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications