'प्राइवेट जेट कैटेगरी में आते हैं ये तीन खिलाड़ी', क्रिस गेल ने IPL 2023 नीलामी के बाद लिए नाम
क्रिस गेल इस बार भी आईपीएल में नहीं खेलते नजर आएंगे लेकिन उन्होंने नीलामी के दौरान बिके हुए खिलाड़ियों पर अपनी दिलचस्प राय दी।

सैम करन, बेन स्टोक्स और कैमरन ग्रीन आईपीएल 2023 ऑक्शन की पहचान बन चुके हैं। कोच्चि में हुई इस नीलामी में इन तीनों ही ऑलराउंडर्स को 16 करोड से ऊपर की कीमत में खरीदा गया। सैम करन को 18.5 करोड रुपए में पंजाब किंग्स की टीम ने खरीदा तो वहीं आस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड रुपए में मुंबई इंडियंस ने लिया। बेन स्टोक्स सरप्राइज बोली के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में चले गए। स्टॉक्स पर मोटी रकम मिलने की पूरी उम्मीद थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से यह बोली लगाई जानी अपेक्षित थी।
सीएसके ने स्टॉक्स को अगले कप्तान के तौर पर भी कहीं ना कहीं देखा है और 16.25 करोड़ में खरीदा है। सैम करन ने 18.5 करोड में लेकर क्रिस मॉरिस के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है जो इससे पहले आईपीएल के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। पंजाब की टीम में उनको अपने हमवतन जॉनी बेयरस्टो और लियम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी देखने को मिलेंगे। ग्रीन के लिए ये पहला आईपीएल होगा तो वही बेन स्टोक्स इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के साथ राइजिंग पुणे सुपर्जायंट्स की टीम में खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले इतना महंगा खिलाड़ी नहीं खरीदा है।
क्रिस गेल ने चुटकी लेते हुए कहा
ऐसे में जियो-सिनेमा पर अंग्रेजी के एक्सपर्ट के तौर पर बैठे हुए क्रिस गेल ने चुटकी लेते हुए कहा- यह तीन खिलाड़ी प्राइवेट जेट कैटेगरी में आते हैं।
क्रिस गेल अपने ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने पिछली बार कहा था कि वह इस आईपीएल में उतरने जा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गेल के हमवतन वेस्टइंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन को भी लखनऊ सुपरजाइंट्स ने हैरान करते हुए 16 करोड रुपए की कीमत दे दी है। इसके बाद क्रिस गेल ने तुरंत मजे लेते हुए निकोलस पूरन से कहा- निक्की पी जो पैसे मैंने आपको उधार दिए थे क्या अब मैं उनको वापस ले सकता हूं?
'ब्रूक ने बैंक को जल्दी ही तोड़ दिया'
इससे पहले इंग्लैंड के हैरीब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के साथ एक नीलामी वॉर में जीतते हुए 13.25 करोड रुपए में खरीदा। सनराइजर्स बेन स्टोक्स को भी लेना चाहते थे लेकिन हैरी ब्रूक और मयंक अग्रवाल के ऊपर खर्च की गई मोटी रकम के बाद उनके पास वह गुंजाइश नहीं बची कि वह स्टोक्स के लिए 15 करोड़ से ऊपर की बोली लगा सके। गेल ने हैरी के लिए कहा, उन्होंने बैंक को जल्दी ही तोड़ दिया है। यह काफी ज्यादा पैसे हैं। यह अच्छी खरीद भी है। वे अच्छे खिलाड़ी हैं। मैं मयंक अग्रवाल के लिए भी खुश हूं। देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी बल्लेबाजी डिपार्टमेंट को काफी ठीक कर लिया है।
'बेन स्टोक्स को ग्रीन से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए थे'
हालांकि न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस मानते हैं कि ब्रूक की तुलना में अग्रवाल कहीं अधिक बेहतर खरीद है क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों को आप 7 तक भी ले सकते हैं जबकि ओवरसीज को चार ही ले पाते हैं। तो वहीं अनिल कुंबले ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन और चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को काफी अच्छा खरीदा है। कुंबले ने कहा कि ग्रीन के लिए वानखेड़े स्टेडियम काफी बेहतर रहेगा तो मुंबई इंडियंस इस करीब से खुश होगी और लीडरशिप के मामले में बेन स्टोक्स भी काफी बेहतर कर सकते हैं।
इन सबके बीच पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स का कहना है कि दुनिया की कोई भी रकम स्टोक्स के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि उनके पास जिस तरह की असाधारण काबिलियत है और खेल में जो अनुभव लेकर आते हैं वह अतुलनीय है। एबी डिविलियर्स को यह भी लगता है कि स्टोक्स को काफी कम रकम में खरीदा गया है। इससे पहले इससे पहले वसीम जाफर ने भी कहा था कि कैमरन ग्रीन से ज्यादा रकम बेन स्टोक्स को मिलनी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications