IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा की हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वापसी, खास भूमिका के लिए जाएंगे ऑस्ट्रेलिया!
Border-Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। यह मैच 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। पिछली बार इस सीरीज में खेलने वाले कई खिलाड़ी टीम इंडिया में नहीं हैं। भारतीय टीम से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और नए प्लेयर्स शामिल किये गए हैं।
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अब भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन पुजारा को इस ट्रॉफी के दौरान एक बार फिर से देखा जा सकेगा। पुजारा को एक खास रोल में फैन्स देख पाएंगे। इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा लेकिन वह वापस आ रहे हैं।

दरअसल पुजारा इस बार पर्थ टेस्ट के दौरान कॉमेंट्री टीम का हिस्सा बनने वाले हैं। उनको हिंदी कॉमेंट्री करते हुए देखा जा सकेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस नए अवतार में दिखाई देंगे। हालांकि यह साफ़ नहीं हुआ है कि पुजारा ऑस्ट्रेलिया जाएंगे या नहीं।
स्टार स्पोर्ट्स के कॉमेंट्री पैनल में उनको शामिल करने की खबरें तेजी से सामने आई हैं। मैच शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है। नम्बर तीन पर पुजारा खेलते थे लेकिन उनकी जगह शुभमन गिल को खेलते हुए देखा जाएगा। गिल अब इसी नम्बर पर बल्लेबाजी करते हैं।
भारतीय टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर्स में एक एक पुजारा ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अपनी सटीक तकनीक के लिए मशहूर इस बल्लेबाज के नाम टेस्ट क्रिकेट में 19 शतक हैं। वह 7000 से ज्यादा टेस्ट रन बना चुके हैं और भारतीय टीम को स्थिरता प्रदान करने का काम करते थे। राहुल द्रविड़ के बाद पुजारा ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने नंबर तीन की पोजीशन पर अपना प्रदर्शन बखूबी दिखाया था।
रोहित शर्मा के पर्थ टेस्ट में नहीं खेलने की खबरें हैं, ऐसे में कप्तानी का जिम्मा जसप्रीत बुमराह के पास होगा। विराट कोहली के ऊपर बैटिंग की अहम जिम्मेदारी रहेगी। जायसवाल के साथ केएल राहुल या अभिमन्यू ईश्वरन में से कोई एक ओपन कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications