Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय टेस्ट टीम में फिर होगी 'दीवार' की वापसी? रणजी में जड़ा दोहरा शतक, टूटे कई रिकॉर्ड

Cheteshwar Pujara Double Hundred: सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बल्ले से कमाल दिखाया है। चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में अपना नौवां दोहरा शतक लगाकर क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। चेतेश्वर पुजारा ने अपने प्रदर्शन से फैंस दिल जीतने का काम किया।

पुजारा ने जड़ा दोहरा शतक

यह दोहरा शतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 18वां शतक है। जब सौराष्ट्र की टीम 13/1 के स्कोर बनाकर मुश्किल में थी, तब चेतेश्वर पुजारा मैदान पर उतरे। उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाया और टीम को संकट से निकलने का काम किया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए चिराग जानी के साथ 68 रनों की ठोस साझेदारी की और यहीं नहीं रुके। वह लगातार बल्ले अपना दमखम दिखाते रहे।

Cheteshwar Pujara 1

फर्स्ट क्लास करियर रहा शानदार

शेल्डन जैक्सन और अर्पित वासवदा के साथ भी चेतेश्वर पुजारा ने मजबूत साझेदारी बनाई। चौथे दिन के अंतिम सेशन तक पुजारा पिच पर डटे रहे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पुजारा का सफर शानदार रहा है। 273 मैच खेलने के बाद पुजारा ने 450 पारियों में 52 की औसत के साथ 21,000 रन का आंकड़ा पार किया। उनके करियर में 66 शतक और 80 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें 352 रन व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।

भारत के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन

टेस्ट में 103 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पुजारा ने 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए हैं। रणजी ट्रॉफी में हाल ही में लगाया गया दोहरा शतक उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम कर सकती है। इस उपलब्धि के साथ पुजारा अब रणजी ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा दोहरा शतक बनाने के मामले में पुजारा ने पारस डोगरा की बराबरी कर ली है।

पुजारा ने किया कमाल

दोनों ने नौ दोहरे शतक बनाए हैं। पुजारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट की दुनिया में चौथे सबसे ज़्यादा दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। महान डॉन ब्रैडमैन 37 दोहरे शतकों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं, उसके बाद वैली हैमंड और एलियास हेंड्रेन क्रमशः 36 और 22 दोहरे शतकों के साथ हैं। पुजारा के कारनामों ने उन्हें हर्बर्ट सुटक्लिफ़ और मार्क रामप्रकाश से आगे कर दिया है, जिनके नाम 17 दोहरे शतक हैं। भारतीय टीम के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पुजारा की वापसी हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+