आग उगल रहा Cheteshwar Pujara का बल्ला, पिछली 5 पारियों में जड़ा तीसरा शतक
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इंग्लैंड के रॉयल लंदन वनडे कप में उन्होंने एक और शतक ठोक दिया है। पिछली 5 पारियों में पुजारा का इस टूर्नामेंट में तीसरा शतक है।
नई दिल्ली, 23 अगस्त: चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इंग्लैंड के रॉयल लंदन वनडे कप में उन्होंने एक और शतक ठोक दिया है। पिछली 5 पारियों में पुजारा का इस टूर्नामेंट में तीसरा शतक है। खास बात ये हैं कि इस बार अनुभवी भारतीय खिलाड़ी ने सिर्फ 75 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ये सेंचुरी पुजारा ने होव के मैदान पर मिडलसेक्स के खिलाफ लगाई।
Recommended Video

132 रन बनाकर आउट हुए पुजारा
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा सिर्फ 90 गेंदों में 132 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 20 चौके और दो छक्के जड़े। आउट होने से पहले उन्होंने तीसरे विकेट के लिए टॉम अलसोपो के साथ मिलकर 166 गेंदों पर 238 रन जोड़े।
अलसोपो 155 गेंदों पर 189 रन बनाकर नाबाद रहे। ससेक्स ने 50 ओवर के खेल में 4 विकेट पर 400 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया। मिडलसेक्स की टीम से उमेश यादव भी खेलते हैं, लेकिन इस मैच में उनको रेस्ट मिला है।

टूर्नामेंट में औसत 100 के पार
टेस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा रॉयल लंदन कप में अभी तक 8 मैचों में 102.33 की बेहतरीन औसत और 116 के स्ट्राइक रेट से कुल 614 रन बना चुके हैं। 8 पारियों में उनके बल्ले से 3 शतक और दो अर्धशतक देखने को मिल चुके हैं।
इस मैच में 132 रन बनाने से पहले 34 वर्षीय खिलाड़ी ने वारविकशायर के खिलाफ केवल 79 गेंदों में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 107 रन बनाए थे और फिर सरे के खिलाफ 131 गेंदों में 174 रन की पारी खेली थी। इस पारी में पुजारा के बल्ले से 20 चौके और 5 छक्के निकले थे।
Last 5 innings of @cheteshwar1 in Royal London Cup
107 (79)
174 (131)
49* (68)
66 (66)
132 (90)#CheteshwarPujara— Akhil Gupta 🏏 (@Guptastats92) August 23, 2022

2023 के वर्ल्ड कप पर नजर
जिस तरह से पुजारा लिस्ट ए क्रिकेट में रन बना रहे हैं, उसको देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी नजरें अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर जरूर होगी। 2023 का 50 ओवर वर्ल्ड कप भारतीय सरजमीं पर खेला जाएगा और अगर चेतेश्वर की फॉर्म ऐसी ही रही, तो चयनकर्ता वाकई में उनके बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पुजारा को भारत के लिए 50 ओवर फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला था, लेकिन वह 13 रन बनाकर ही आउट हो गए। ओवरऑल उन्होंने कुल 5 एकदिवसीय मैच खेले और 10.2 की साधारण सी औसत से केवल 51 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications