चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर में सबसे मुश्किल गेंदबाज का नाम बताया
भारतीय टीम के लिए पुजारा ने कई अहम पारियां खेली हैं और आने वाले समय में भी ऐसा करते दिखेंगे। उन्होंने मुश्किल गेंदबाज का नाम बताया है।

Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा वर्ल्ड क्रिकेट में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। विश्व के हर कोने में उनके बल्ले से रन देखने को मिले हैं और भारतीय टीम के लिए वह संकटमोचक की भूमिका में कई बार दिखे हैं। हर बल्लेबाज को मुश्किल गेंदबाज की परख होती है और पुजारा भी इसे बखूबी जानते हैं। मुश्किल गेंदबाजों के सामने खेलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और पुजारा ने इसे लेकर बयान दिया है। पुजारा ने सबसे मुश्किल गेंदबाज का नाम बताया है।

आउट होने पर गुस्सा आता है
पुजारा को हाल ही में ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में जब पूछा गया कि आप को सबसे ज्यादा गुस्सा किस बात पर आता है। उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब देते हुए कहा कि मुझे आउट होने पर गुस्सा आता है। यही एक ऐसा समय होता है, जब मैं गुस्से में होता हूं। मुझे पता है कि भावनाओं को किस तरह नियंत्रित करना है लेकिन जब आउट होता हूं, तो सबसे ज्यादा गुस्से में होता हूं।

पैट कमिंस सबसे मुश्किल गेंदबाज
भारतीय बल्लेबाज से सबसे मुश्किल गेंदबाज के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का नाम लिया। पुजारा के अनुसार पुजारा का सामना करना सबसे मुश्किल है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी घरेलू सीरीज में भी कमिंस और पुजारा के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी में भारत दौरे पर आ रही है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी और टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

बेंगलुरु की पारी बेस्ट थी
पुजारा को टेस्ट क्रिकेट में अपनी बेस्ट पारी के बारे में जब पूछा गया तब भी उनके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम थी। उन्होंने कहा कि साल 2017 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की पारी मेरी बेस्ट पारी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पुराने गेंदबाजों की तरफ देखा जाए तो मैं ग्लेन मैक्ग्रा का सामना करना भी पसंद करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं ब्रायन लारा के साथ बल्लेबाजी करना पसंद करता।












Click it and Unblock the Notifications