Cheteshwar Pujara retirement: 'शादी से पहले नहीं किया किसी को डेट', दिलचस्प है पुजारा की Love Story
Cheteshwar Pujara Love story: भारत के शानदार क्रिकेटरों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी एक्स के जरिए दी। आपको बता दें कि पुजारा ने करीब 20 साल तक क्रिकेट खेली है और उनकी ये जर्नी काफी शानदार रही है।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि-'भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना, और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना - इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन जैसा कि कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है, और अपार कृतज्ञता के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! 🙏'

आपको बता दें कि चेतेश्वर पुजारा को लोग बहुत ही शांत और संयमित क्रिकेटर कहते हैं। हाल ही में वो अपने एक खास बयान के कारण चर्चा में थे, हालांकि उनका ये बयान खेल से नहीं बल्कि उनकी पत्नी पूजा पाबारी से जुड़ा हुआ था। मालूम हो कि पुजारा की पत्नी पूजा ने अपनी किताब "The Diary of a Cricketer's Wife: A Very Unusual Memoir" लॉन्च की है।
'शादी से पहले उन्होंने किसी को डेट नहीं किया '
जिसके प्रमोशनल इवेंट में पुजारा ने यूट्यूबर विमल कुमार से खास बातचीत की और कहा कि 'शादी से पहले उन्होंने किसी को डेट नहीं किया है और ना ही उनकी लाइफ में कोई था, उनकी लाइफ में पहली और आखिरी महिला पूजा ही है, जो कि उनकी पत्नी, प्रेमिका और दोस्त सबकुछ है।'
'शादी से पहले मेरा पूरा फोकस क्रिकेट पर ही था'
पुजारा ने कहा कि 'शादी से पहले मेरा पूरा फोकस क्रिकेट पर ही था, इसलिए क्रिकेट के अलावा कोई और ख्यालों में आया ही नहीं, फिर एक दिन घरवालों ने कहना शुरू किया कि अब मुझे शादी कर लेनी चाहिए, उम्र हो गई है तो मैंने 'हां' बोल दिया और उसी सिलसिले में घरवालों ने हमें मिलवाया।'
'हम खूब बतियाए और फिर लगा कि शादी कर लेनी चाहिए'
'फिर हमारी फोन पर बातचीत होने लग गई ,हम करीब डेढ़ घंटे खूब बतियाए और एक-दूसरे को समझने की कोशिश की और फिर लगा कि दोनों ही एक-दूसरे के लिए सही हैं और इस तरह से हम शादी के बंधन में बंध गए।'
2013 में हुई Cheteshwar Pujara की शादी
मालूम हो कि 37 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा ने 13 फरवरी 2013 को राजकोट में शादी की थी, जिसमें उनके करीबी मित्र, रिश्तेदार और परिवार वाले शामिल हुए थे। साल 2018 में इस कपल के घर में खूबसूरत बेटी अदिति ने जन्म लिया। आपको बता दें कि 'द डायरी ऑफ अ क्रिकेटर वाइफ' किसी क्रिकेटर की पत्नी की ओर से लिखी पहली किताब है, जिसमें पूजा ने चेतेश्वर के बारे में लिखा है।
Cheteshwar Pujara काफी शांत हैं: पत्नी पूजा
दैनिक भास्कर से बात करते हुए पूजा ने बताया था कि 'वो मूल रूप से जामजोधपुर की रहने वाली हैं लेकिन पिछले 20 सालों से वो अपने परिवार के साथ राजकोट में रह रही हैं। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं, उनकी कपास की फैक्ट्री है। पूजा दो बहनें और एक भाई हैं, वो अपने घर में बड़ी हैं, उन्होंने मास्टर्स करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया था और इसी दौरान वो पुजारा से मिली थीं। पूजा ने कहा था कि चेतेश्वर काफी शांत हैं और भगवान में खास आस्था है।'
कोहली ने 'Cheteshwar Pujara' का नाम लिया था
आपको बता दें कि चेतेश्वर को लोग काफी धार्मित प्रवृत्ति का भी कहते हैं। कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा ' में जब विराट कोहली मेहमान बनकर आए थे तो उनसे सवाल किया गया था की टीम इंडिया में सबसे ज्यादा अनुशाासित और पूजा-पाठ कौन करता है? तब कोहली ने 'पुजारा' का नाम लिया था और कहा था कि सोचिए उसकी पत्नी का नाम भी पूजा है। मालूम हो कि पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं और 7195 रन बनाए हैं।
एक नजर चेतेश्वर पुजारा के अब तक के करियर पर
- टेस्ट डेब्यू: 2010 बनाम ऑस्ट्रेलिया
- पहला टेस्ट शतक: 2012 बनाम न्यूज़ीलैंड
- 300+ का स्कोर: तिहरा शतक (306*) रणजी ट्रॉफी में
- टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं और 7195 रन बनाए
- IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं।
- 24 अगस्त 2025 को चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications