IPL नीलामी से पहले इस भारतीय गेंदबाज को झटका, संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की लिस्ट में डाला गया
Chetan Sakariya: बीसीसीआई ने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चेतन सकारिया का नाम भी शामिल किया है। हालांकि उनको गेंदबाजी करने से बैन नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने सकारिया की आईपीएल फ्रेंचाइजी को इस बारे में बता दिया है। बीसीसीआई ने कुल 7 गेंदबाजों को संदिग्ध गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल किया है।
चेतन सकारिया ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा लिया है। उन्होंने एक वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले हैं। आईपीएल में उन्होंने कुल 19 मुकाबले खेले हैं। हालांकि उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत कब हुई, इस बारे में किसी को पता नहीं चला।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार चेतन सकारिया को संदिग्ध गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल करने की जानकारी को लेकर सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कुछ नहीं कहा। इस अधिकारी ने इस मामले को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।
इस सीजन सकारिया आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं। वह घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेले हैं। सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह नहीं खेल पाए थे। आईपीएल की नीलामी में चेतन सकारिया शामिल हैं। वह 27 नम्बर पर रजिस्टर्ड हैं। चेतन सकारिया की बेस प्राइस 50 लाख रुपये है।
संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की लिस्ट में घरेलू क्रिकेट से तनुश कोटियन का नाम भी है। केरल के रोहन कुन्नुमल का नाम भी इस लिस्ट में हैं। गुजरात से चिराग गांधी और केरल से सलमान नजीर का नाम भी शामिल है। विदर्भ से सौरभ दुबे, हिमाचल से अर्पित गुलेरिया भी हैं।
सकारिया का संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन आईपीएल नीलामी से पहले अच्छी खबर नहीं है। आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया 19 दिसम्बर को हो जाएगी। चेतन सकारिया को गेंदबाजी करने से नहीं रोका गया है लेकिन संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की खबर से गलत मैसेज जाएगा। दुबई में इस बार आईपीएल नीलामी कराई जाएगी। 333 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications