चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस फिर हुए एक, मुंबई इंडियंस ने राशिद खान को लिया

नई दिल्ली, 11 अगस्त: फाफ डु प्लेसिस चेन्नई सुपर किंग्स के बहुत अच्छे खिलाड़ी रहे हैं लेकिन इस फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान को रिटेन नहीं किया था। डुप्लेसिस बाद में आरसीबी के लिए खेलने चले गए और उन्होंने वहां कप्तानी भी की। डु प्लेसिस को एक बहुत बड़ा खिलाड़ी माना जाता है जो अच्छे लीडर भी हैं और वे ओवरऑल बहुत ही जबरदस्त T20 लीग पैकेज है।

सुपर किंग्स की टीम में फाफ की वापसी

सुपर किंग्स की टीम में फाफ की वापसी

अब फाफ की सुपर किंग्स में फिर से वापसी हुई है। चौंकिए नहीं, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में फाफ की वापसी नहीं हो रही है बल्कि सीएसके मैनेजमेंट ने फाफ को अपनी एक दूसरी टीम में लिया है। दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में सीएसके ने भी निवेश किया है। इसी टीम के साथ फाफ का करार हुआ है। सीएसके का मानना है कि फाफ उनके बेहतरीन खिलाड़ी है। आईपीएल ने विदेशी लीगों में अपना प्रसार किया है, जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग की सभी 6 टीमों के मालिकाना हक आईपीएल टीमों के पास है।

मुंबई इंडियंस ने राशिद खान को लिया

मुंबई इंडियंस ने राशिद खान को लिया

ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम कहां पर पीछे रह सकती थी। गुजरात टाइटंस के इस सुपर बॉलर को दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में एमआई ने अपनी टीम में लिया है। इतना ही नहीं, मुंबई की फ्रेंचाइजी ने लियाम लिविंगस्टोन, कागिसो रबाडा और सैम करन को स्क्वायड का हिस्सा बनाया है। ये तीनों टी20 के धाकड़ खिलाड़ी हैं।

कौन से खिलाड़ी किस टीम में गए

कौन से खिलाड़ी किस टीम में गए

मार्की खिलाड़ियों को अपने नाम करने की फेहरिस्त में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एनरिक नॉखिया को लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने एडेन मार्करम, राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर और लखनऊ सुपरजायंट्स ने डी कॉक को चुना है।

दरअसल यह साउथ अफ्रीका टी20 लीग में टीम गठन की प्रक्रिया चल रही है जिसके चलते हर टीम के पास ज्यादा से ज्यादा पांच खिलाड़ियों को चुनना था। अब बाकी खिलाड़ियों को लेने के लिए नीलामी प्रक्रिया चलेगी। साउथ अफ्रीका टी20 लीग में 7 दक्षिण अफ्रीकी और चार विदेशी खिलाड़ी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+