28 गेंदों में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की CSK में एंट्री, धोनी की टीम का एक और इंजर्ड प्लेयर OUT

Chennai Super Kings sign Urvil Patel: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए एक और युवा खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया है। चेन्नई ने सोमवार को वंश बेदी के स्थान पर विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल को शामिल करने की घोषणा की है। उर्विल को बेदी की जगह टीम में जगह मिली है। वंश वेदी चोट के कारण अनिश्चित काल के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

चोटिल हो गए थे वंश बेदी (Chennai Super Kings sign Urvil Patel)

वंश बेदी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग 12 में शामिल किया गया था। लेकिन आखिरी समय में उनकी जगह दीपक हुड्डा को शामिल किया गया। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में बेदी को 55 लाख रुपये में साइन किया गया था। लेकिन इस सीजन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन बेहद खराब गुजरा है।

Chennai Super Kings 1

28 गेंदों में जड़ा था शतक

उर्विल पटेल आईपीएल मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। उन्होंने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर पंजीकरण कराया था। उर्विल पटेल के नाम टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक शामिल है। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों पर यह कमाल किया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ गुजरात के लिए उनकी नाबाद 35 गेंदों में 113 रन की तूफानी पारी में 12 छक्के और सात चौके शामिल थे, जिससे उनकी टीम सिर्फ 10.2 ओवर में 156 रनों का पीछा करने में सफल रही।

उर्विल पटेल ने बल्ले से किया है कमाल

इतना ही नहीं उर्विल पटेल ने उसी टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाफ 36 गेंदों में एक और विस्फोटक शतक बनाया। उर्विल अब टी 20 में पांच सबसे तेज भारतीय शतक लगाने वालों में दो बार शामिल हैं। बता दें कि पांच बार की चैंपियन CSK का अभियान निराशाजनक रहा और वह इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। धोनी की कप्तानी में टीम अपना दमखम दिखाने में नाकाम रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+