ये क्या गेम है भैया? 'थाला' को भी वापस बुला लो! तमीम इकबाल की 'पलटी' के बाद वायरल हुए ये मीम्स

बांग्लादेश (Bangladesh Cricket) के अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने जिस तरह से अपना संन्यास वापस लिया है, उसने क्रिकेट जगत को उतना ही हिला दिया है, जितना कि उनके संन्यास की अचानक घोषणा ने हिलाया था।

वाकई हैरानी की बात है कि कोई क्रिकेटर अपने करियर का इतना बड़ा फैसला करने के बाद 24 घंटे बाद पलट गया। ये बताता है बोर्ड और तमीम के बीच बातचीत का गैप कुछ ज्यादा ही बड़ा हो गया था।

viral memes after Tamim Iqbal turned his retirement decision

खैर इस बढ़िया बल्लेबाज की वापसी से क्रिकेट जगह खुश होगा, लेकिन उन फैंस का दिमाग चकरा गया है जो एक दिन पहले ही तमीम के भावुक रिटायरमेंट पर आंसू बहा रहे थे। तमीम खुद ही अपने रिटायरमेंट के लिए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी रोए थे।

इतने सारे ड्रामे के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार ऐसे आनी ही थी। शाहिद अफरीदी को निशाना बनाते हुए अधिकतर मीम्स बनाई गई हैं। अफरीदी और तमीम आपस में ट्रॉफी को शेयर करते हुए दिखाए जा रहे हैं।

अफरीदी ने भी अपना संन्यास ऐसे ही वापस ले लिया था। इसके अफरीदी और तमीम की जुगलबंदी ऐसे दिखाई गई है जैसे एक छोटा भाई हो और दूसरा बड़ा।

फैंस कह रहे हैं- एक दिन का सीएम तो हमने भी सुना था, लेकिन 2023 में एक दिन का रिटायरमेंट भी देख लिया। कुछ मीम्स में धोनी को भी ऐसी वापस लाने की मांग उठ रही है।

तमीम ने देश की प्रधानमंत्री द्वारा ये मामला अपने हाथ में लेने के बाद संन्यास से वापसी का फैसला किया है।

इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस समय अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मैच अफगानिस्तान ने जीत लिया है। इसलिए बाकी बचे दो मैच रोमांचक हो गए हैं। दूसरा मैच आज ही खेला जाना है।

तमीम ने पहले मैच में 21 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली थी। फिलहाल के नाटकीय घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश ने लिटन दास को कप्तान नियुक्त किया है। देखना होगा तमीम मैदान पर कब उतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+