Champions Trophy: फाइनल के टिकटों की मिनटों में हुई बिक्री, कितने लाख का बिका सबसे महंगा टिकट?
Champions Trophy Final Tickets and Schedule: चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल के टिकटों की बिक्री खुलने के कुछ ही मिनट में फैन्स इन पर टूट पड़े और देखते ही देखते मामला साफ़ कर दिया। भारतीय टीम फाइनल में पहुँच गई है। दूसरी टीम न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम होगी।
फाइनल मैच देखने के लिए फैन्स ने जमकर टिकट खरीदे और महंगे टिकट भी पल भर में ही बिक गए। भारतीय टीम के फैन्स ने टिकटों को पल भर में ही सोल्ड आउट कर डाला। टिकटों की अलग-अलग प्राइस रखी गई थीं। सस्ता और महंगा दोनों तरह के टिकट रहे।

सबसे सस्ता टिकट 250 दिरहम का था। इसके अलावा प्रीमियम कैटेगरी में टिकटों की कीमत 1000 दिरहम से शुरू हो गई थी। इसके बाद इनकी कीमतें ऊपर जाती चली गईं लेकिन फैन्स की जेब पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। 2 घंटों में ही टिकट बिक गए।
Champions Trophy Final का सबसे महंगा टिकट
यहाँ हैरान करने वाली बात यह है कि सबसे महंगा टिकट यूएई की करेंसी में 12000 दिरहम था और भारतीय करेंसी में यह 3 लाख रुपये का बैठता है लेकिन फैन्स ने इन टिकटों को भी खरीद डाला। इससे पता चलता है कि टीम इंडिया की किस कदर दीवानगी है।
सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पराजित करते हुए अपने नाम का डंका बजा दिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था, भारत ने उस हार का बदला बखूबी ले लिया।
कब और कहां होगा Champions Trophy Final
दुबई में फाइनल मुकाबला 9 मार्च रविवार के दिन खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबला का सीधा प्रसारण दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगा। टॉस का समय 2 बजे रहेगा। भारतीय टीम निश्चित रूप से एक इतिहास दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications