Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी के 3 सबसे तूफानी खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीयों का दबदबा
Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है। आठ टीमों के बीच चार वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान में तीन और यूएई का एक स्टेडियम इन मैचों के लिए तैयार है। टी20 क्रिकेट आने की वजह से एकदिवसीय में भी रन धड़ाधड़ आते हैं।
भारतीय टीम के खेमें में इस टूर्नामेंट के लिए कई धांसू प्लेयर मौजूद हैं, जो अपने धांसू खेल के दम पर किसी भी मुकाबले का रुख मोड़ने की क्षमता रखते हैं। अन्य टीमों में भी ऐसे बल्लेबाज हैं और पाकिस्तान में तो सपाट विकेट हैं, जहाँ रनों की बारिश होती है।

चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे तेज बल्लेबाजों की लिस्ट को अगर देखा जाए, तो भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने डोमिनेट किया है। यहाँ सबसे तेज का मतलब बेहतरीन स्ट्राइक रेट से है। उच्चतम स्ट्राइक रेट वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए।
नंबर 3
इस स्थान पर एक वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का नाम आता है, जिसके बल्ले से आग निकलती थी। गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले इस खिलाड़ी का नाम क्रिस गेल है। क्रिस गेल चैम्पियंस ट्रॉफी में स्ट्राइक रेट के मामले में तीन नम्बर पर आते हैं। 17 मुकाबले खेलकर करीबन 89 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 791 रन इस ग्लोबल इवेंट में बनाए हैं।
नंबर 2
यहाँ एक भारतीय खिलाड़ी का दबदबा है, जो अब भी एक्टिव है और इस बार भी धमाल मचाने वाला है। विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं, इस बार वह चौथी बार चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे। कोहली ने 13 मुकाबलों में 92 से ज्यादा के औसत से 529 रन बनाए हैं। उन्होंने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने का काम किया है।
नंबर 1
यहाँ भी एक भारतीय ने हे कब्जा जमाया है और आठ साल पहले ही तूफ़ान मचाने का काम कर दिया था। इस भारतीय का नाम कोई और नहीं बल्कि गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन है। शिखर धवन ने धमाल मचाते हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में 10 मैचों में ही 701 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101 से ज्यादा का रहा है।












Click it and Unblock the Notifications