बड़ी खबर: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएंगे भारतीय खिलाड़ी? कोहली-रोहित होंगे टीम का हिस्सा!
Champions Trophy 2025 Jay Shah on Team India: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी पर है। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल यानी कि साल 2025 में खेला जाएगा। पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाना है। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान जाना अभी तय नहीं माना जा रहा है।
पाकिस्तान में होगी चैंपियंस ट्रॉफी
भारतीय खिलाड़ी लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट टूर पर नहीं गए हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की इजाजत दे देगी। यह देखना दिलचस्प होगा। टी-20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

रोहित-कोहली खेलेंगे चैंपियंस ट्रॉफी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अब इस बारे में अपनी बात कही है। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल जरूर उठ रहे हैं कि क्या यह दोनों खिलाड़ी अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा होंगे।
भारत का अगला लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी
विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर जय शाह ने कहा कि अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में सभी सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। उनके इस बयान से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही है। ऐसे में हमारा अगला लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी को जीतने की होगी।
पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम
अब सवाल है कि भारतीय टीम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगी तो इसे लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि पिछले साल 2022 में एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को ही दी गई थी। लेकिन भारतीय टीम ने हाइब्रिड मॉडल के तहत इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। भारतीय टीम के सभी मुकाबला श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ऐसा कुछ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications