ईशान किशन और संजू सैमसन का टूटा Champions Trophy खेलने का सपना, लिस्ट में इन धुरंधरों का नाम भी शामिल
Champions Trophy 2025 Indian Team: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में कुछ अहम खिलाड़ियों की वापसी हुई है। हालांकि, कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन रहा है, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिनके नाम चर्चा में थे लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह नहीं बना पाए।
संजू सैमसन को नहीं मिला मौका (Champions Trophy 2025 Indian Team)
संजू सैमसन को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह नहीं मिली है। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी अनुपस्थिति के कारण वह पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में बने हुए थे। संजू सैमसन का चयन न हो पाने के पीछे का कारण टीम के संतुलन और विकेटकीपिंग विकल्पों का होना हो सकता है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है।

ईशान किशन का बढ़ा इंतजार
ईशान किशन ने 2023 के वनडे विश्व कप टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने वनडे में बेहतर प्रदर्शन कर साबित भी किया था कि वह टीम इंडिया के लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। इसके बावजूद टीम इंडिया में वह अपनी जगह बनाने में नकाम रहे हैं।
युजवेंद्र चहल भी हुए OUT
युजवेंद्र चहल को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में जगह न मिलना उनके लिए निराशाजनक हो सकता है, खासकर जब वह पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। चहल को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी मौका नहीं मिल पाया है।
मोहम्मद सिराज का कटा पत्ता
हाल की फॉर्म और प्रदर्शन को देखते हुए मोहम्मद सिराज को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को टीम में बनाए रखा गया है, जिन पर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है।
शिवम दुबे को रखा गया बाहर
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शिवम दुबे को भी जगह नहीं मिली है। शिवम दुबे ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। चयनकर्ताओं ने टीम में एक ही तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के रूप में रखा है। शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से बाहर रखा गया है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications