VIDEO: केएल राहुल पर फूटा विराट कोहली का गुस्सा, रोहित शर्मा ने सरेआम मांगी माफी, जानें मामला

Champions Trophy 2025 Ind vs Ban Video: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में विकेटकीपर केएल राहुल से कुछ गलतियां हो गई। एक ओर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं फील्डिंग के दौरान कुछ गलतियों ने टीम को मुश्किल में धकेलने का काम किया। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने 228 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

विराट कोहली का फूटा गुस्सा (Champions Trophy 2025 Ind vs Ban Video)

विकेटकीपर केएल राहुल ने कुछ गलतियां की, उनका आसान कैच छोड़ना और स्टंप का मौका गंवाना भारत के लिए नुकसानदायक रहा। केएल राहुल की हरकत देख विराट कोहली भी अपना गुस्सा नहीं रोक पाये। विराट कोहली ने कैमरे के सामने अपनी निराशा जाहिर की। केएल राहुल की ये गलती मैच की टर्निंग प्वाइंट बनी और बांग्लादेश को खराब स्थिति से उबरने का मौका मिल गया।

Champions Trophy 1

केएल राहुल से हुई बड़ी गलती

बांग्लादेश की टीम 5 विकेट सिर्फ 35 रन के स्कोर पर गंवाने के बाद मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने स्टंप के पीछे एक कैच छोड़ा तो साथ ही एक स्टंप का मौका भी गंवा दिया। जिसके बाद विराट कोहली मैदान पर चिल्लाते हुए नजर आये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैट्रिक लेने से चूक गए अक्षर पटेल

वहीं नौवें ओवर में अक्षर पटेल पहली बार गेंदबाजी करने आए। तब बांग्लादेश का स्कोर 35 रन पर तीन विकेट हो चुका था। ओवर की दूसरी ओर तीसरी गेंद पर बैक टू बैक उन्होंने दो विकेट लेते हुए पहले तंजीद हसन और फिर मुस्ताफिजुर रहीम को पवेलियन भेजा। अक्षर पटेल ने जेकर अली का कैच रोहित शर्मा के हाथों में दे दिया था लेकिन कप्तान से कैच छूट गया और इस तरह अक्षर अपना हैट्रिक लेने से चूक गए।

रोहित ने मांगी माफी

जेकर अली के बैट का एक मोटा किनारा स्लिप में एक परफेक्ट ऊंचाई के साथ रोहित रोहित शर्मा की गोदी में जा रहा था। लेकिन हिटमैन कैच नहीं पकड़ सके। हालांकि, रोहित ने कैच छूटने के बाद मैदान पर हाथ मारकर पहले अपना गुस्सा निकाला और फिर हाथ जोड़कर अक्षर पटेल से माफी भी मांगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+