IPL 2024: आरसीबी के कप्तान टीम से जुड़े, जानिये विराट कोहली कब होंगे टीम में शामिल
IPL 2024: आईपीएल से पहले टीमों में खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ टीमों ने कैम्प लगाने की तैयारी भी कर ली है। इस बीच आरसीबी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आरसीबी के कप्तान टीम में शामिल हो गए हैं और टीम का कैम्प भी होना है।
आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल्स पर टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी के आने की खबर पोस्ट की गई है। इसमें बताया गया है की फाफ डू प्लेसी आ गए हैं। अगर आप एक शानदार सीजन के लिए तैयार हैं तो थम्प्स अप करें। इस पोस्ट में डू प्लेसी की मुस्कुराते हुए फोटो पोस्ट की गई है।

हाल ही में फाफ डू प्लेसी को SA20 लीग में खेलते हुए देखा गया था। वह जॉबर सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे थे। आईपीएल में उनके साथ कुछ बड़े नाम भी शामिल थे। ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी आरसीबी की टीम में हैं। विराट कोहली सबसे अहम नाम है।
हालांकि विराट कोहली फिर से टीम में शामिल नहीं हुए हैं। देखना होगा की वह कब तक टीम में लौटेंगे। आरसीबी की टीम का कैम्प 17 मार्च को होना है। खबरों के अनुसार इस दिन से पहले विराट कोहली आरसीबी की टीम में शामिल हो जाएंगे। अगले कुछ दिनों में कोहली भी टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
सीजन से पहले होने वाले ट्रेनिंग कैम्प में कुछ और खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं। इनमें अल्जारी जोसेफ, महिपाल लोमरोड़, विशाक विजयकुमार, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे और अनुज रावत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च को चेन्नई में होना है।
आरसीबी की टीम
फाफ डू प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।












Click it and Unblock the Notifications