क्या शुभमन गिल कर सकते हैं 'कप्तान' रोहित शर्मा को रिप्लेस? पूर्व सिलेक्टर ने बताया 'सच'

शुभमन गिल (Shubman Gill) तेजी से भारत के ऑल-फॉर्मेट प्लेयर के तौर पर विकसित होते जा रहे हैं जो आज के समय में एक दुर्लभ चीज ही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद उनको अगले कप्तान के तौर पऱ भी देखने वालों की कमी नहीं है।

खासकर केएल राहुल की गिरती फॉर्म ने टेस्ट क्रिकेट में भारत को बगैर उप-कप्तान के खेलने पर मजबूर किया है। क्या गिल अगले कप्तान के तौर पर फिट हो सकते हैं?

Can Shubman Gill replace Rohit Sharma

इसका जवाब देते हुए पूर्व नेशनल सिलेक्टर भूपिंदर सिंह सीनियर का कहना है कि पहले एक प्लेयर के तौर पर गिल को निखरने का वक्त देना चाहिए। फिर वे एक कप्तान के तौर पर डेवलेप हो सकते हैं। भूपिंदर का कहना है कि गिल को सचिन, कोहली की तरह देश की बल्लेबाजी सनसनी बनने का वक्त दीजिए। फिर कप्तानी खुद मिल जाएगी।

गिल के पास शानदार वनडे और टी20 करियर रहा है और वे टेस्ट मैचों में धीरे-धीरे विकास कर रहे हैं लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में उनकी दोनों पारियों को देखने के बाद यह साफ हो चुका है कि अभी युवा बल्लेबाजों को दबाव भरे ओवरसीज हालातों में क्रिकेट के बारे में बहुत कुछ सीखना अभी बाकी है। और भूपिंदर गिल के लिए इसी मैच्योरिटी का इंतजार कर रहे हैं।

भूपिंदर का यह भी कहना है कि कप्तान ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए जो तीनों फॉर्मेट में ऑटोमेटिक तरीके से सिलेक्ट होता हो। कम से कम अगले दो-तीन सालों में वह टीम पर बोझ नहीं बनने जा रहा हो। आप किसी को कप्तानी में फिट करने के लिए प्लेइंग 11 में फिट नहीं कर सकते। खिलाड़ी में खुद वह काबिलियत होनी चाहिए, फिर वह सही कप्तान हो सकता है।

फिलहाल रोहित की कप्तानी के लिए वनडे वर्ल्ड कप काफी अहम होने जा रहा है। हाल ही में भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने मौजूदा टीम मैनेजमेंट में 'विजन' की कमी बताई थी।

Recommended Video

    WTC Final 2023: Shubman Gill पर ICC का जुर्माना, Umpire से पंगा पड़ा भारी | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+