Cameron Green: खतरनाक बीमारी से जूझ रहा RCB का 17.50 करोड़ वाला खिलाड़ी, मुश्किल में फंसी कोहली की टीम
Cameron Green, IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को किया जाना है। 19 दिसंबर यानी कि मंगलवार के दिन दुबई में दोपहर 2:30 बजे से नीलामी की शुरुआत की जाएगी। इस नीलामी पर क्रिकेट फैंस की नजरे भी बनी हुई है। नीलामी के दौरान सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को और मजबूत बनाने की कोशिश करेगी। आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले कुछ खिलाड़ियों को टीमों ने आपस में ट्रेड भी किया है।
पंड्या हुए ट्रेड: आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक पंड्या का माना जा रहा है। साल 2024 के आईपीएल से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को वापस मुंबई इंडियंस को सौंप दिया है। हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से ही की थी। लेकिन साल 2022 में हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ लिया था। गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तानी करते हुए पंड्या ने टीम को चैंपियन भी बनाया था।

आरसीबी में गए ग्रीन: मुंबई इंडियंस ने अपने ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को आरसीबी में ट्रेड कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कैमरून ग्रीन के बदले मुंबई इंडियंस को 17 करोड़ 50 लाख रुपए दिए हैं। दरअसल, पिछले साल मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने कैमरून ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख रुपए में ही खरीदा था। आरसीबी की टीम ने ग्रीन को इतने ही पैसे देखकर अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।
ग्रीन को है ये बीमारी: आरसीबी में जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने खुद को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। कैमरून ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह जन्म से ही गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे हैं। ग्रीन के मुताबिक इस बीमारी की पहचान उनकी मां के 19वें सप्ताह के गर्भावस्था स्कैन के दौरान हुई। ग्रीन ने बताया कि बचपन से ही उनके परिवार वालों को चिंता थी कि ग्रीन 12 साल से अधिक नहीं जी पाएंगे।
खुद किया बड़ा खुलासा: जब ग्रीन का जन्म हुआ था तो उनके माता-पिता को डॉक्टर ने बताया था कि बच्चों को एक गंभीर किस्म की किडनी रोग है। चैनल 7 पर बात करते हुए ग्रीन ने आगे कहा कि हालांकि मुझमें इस बीमारी की कोई लक्षण नजर नहीं आते। लेकिन यह अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला था। उन्होंने कहा कि उनकी किडनी अन्य किडनी की तरह खून को फिल्टर नहीं करती है। वे इस समय लगभग 60% पर हैं, जिसे दूसरा चरण कहा जाता है।
मुश्किल में फंसी कोहली की टीम : अपनी चोट और बीमारी के कारण अधिकतर समय कैमरून ग्रीन टीम से बाहर ही रहते हैं। ऐसे में क्या वह आईपीएल 2024 में आरसीबी के लिए सभी मुकाबले खेल पाएंगे। यह एक चिंता का विषय है। आरसीबी की टीम ने कैमरून ग्रीन पर अच्छा खासा पैसा खर्च किया है। ऐसे में आरसीबी चाहेगी कि ग्रीन सीजन के सभी मुकाबले में हिस्सा लें।
-
RCB के लिए घाटे का सौदा साबित हुई 16,700 करोड़ की डील? समझें वो गणित जिसने सबको कर दिया हैरान -
RCB के अरमानों पर फिरा पानी! मैच से 48 घंटे पहले IPL 2026 से अचानक बाहर हुआ खतरनाक खिलाड़ी, मची खलबली -
कौन हैं RCB के नए बॉस आर्यमन बिड़ला? कभी राजस्थान रॉयल्स में थे खिलाड़ी, अब 16000 करोड़ खर्च कर बने मालिक -
आकाश चोपड़ा ने चुनी RCB की संभावित प्लेइंग XI, धांसू खिलाड़ी बाहर, विराट-भुवी पर जताया भरोसा -
IPL 2026 RCB vs SRH के पहले मैच पर बारिश का साया, क्या है रिजर्व डे का नियम? समझें DLS का पूरा गणित -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
IPL 2026: महज 60 सेकंड में गायब हुई RCB-MI की टिकटें, अब ब्लैक में लग रही 1 लाख की बोली -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications