भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क, दोनों की चोट है गंभीर
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अब इन दोनों खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना भी मुश्किल है।

Border Gavaskar Trophy ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल फरवरी के शुरुआत में भारत दौरे पर आएगी, जहां 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और तीन वनडे मैचों की सीरीज दोनों देशों के बीच खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को 2 बड़े झटके लगते दिख रहे हैं। दरअसल, कंगारू टीम के दो अहम खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन चोटिल हैं और उनका भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले रिकवर होना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।
कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क चोटिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में 17.5 करोड़ रुपए में बिकने वाले कैमरून ग्रीन की चोट को लेकर ताजा अपडेट जो आया है वो यह है कि आने वाले दिनों में जल्द ही उनकी सर्जरी होगी और सर्जरी के बाद उनका भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले फिट होना मुश्किल है। वहीं तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का भी तब तक फिट होना मुश्किल है, क्योंकि मिचेल स्टार्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। मिचेल स्टार्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे।
मेलबर्न में चोटिल होने के बाद खेलते रहे दोनों खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क दोनों को चोटें लगीं थीं, लेकिन इसके बावजूद भी यह दोनों खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे, जिसका नतीजा यह निकला कि स्टार्क और ग्रीन की चोट गंभीर बन गई। कैमरून ग्रीन को दाहिने हाथ की एक उंगली में चोट लगी है, जबकि मिचेल स्टार्क को बाएं हाथ की उंगली में चोट खा बैठे हैं। यह दोनों खिलाड़ी सिडनी टेस्ट में बाहर बैठेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के 9 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में खेलने पर संदेह है।












Click it and Unblock the Notifications