'अनिल कुंबले और कपिल देव को टीम इंडिया में लाओ,' गुस्से में लाल हरभजन ने क्यों की अजीब मांग
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की हार के बाद सवालों का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय टीम में खेलने वाले प्लेयर्स को लेकर भी बयान सामने आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज को लेकर भी टीम में चुने जाने वापे प्लेयर्स को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
इस बीच प्रदर्शन करने में असमर्थ रहे खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर करने के मांग उठी है और ऐसा एक पूर्व दिग्गज ने किया है। भारतीय टीम के धांसू प्लेयर्स में एक एक रहे हरभजन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार खराब खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर करना चाहिए।

अपने यूट्यूब चैनल पर आकर हरभजन सिंह ने कहा कि हमें प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चाहिए, टीम में सुपरस्टार कल्चर नहीं होना चाहिए। जो खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है, उसको ही टीम में शामिल किया जाना चाहिए। भज्जी ने कहा कि प्रतिष्ठा के आधार पर टीम में चयन नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर प्रतिष्ठा के आधार पर टीम में प्लेयर्स चुने जाएंगे, तो कपिल देव सर और अनिल भाई को भी ले आइये। सुपरस्टार वाले तेवरों से टीम कभी आगे नहीं जा पाएगी। इस स्थिति में बीसीसीआई को थोड़ा कठोर होना पड़ेगा। अभी इंग्लैंड दौरे पर टीम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को शामिल करना चाहिए।
हरभजन सिंह ने यहाँ तक कह दिया कि जो खिलाड़ी सुपरस्टार बनना चाहता है, उसको घर में बैठकर ही क्रिकेट खेलना चाहिए। अच्छा प्रदर्शन होने पर ही टीम आगे जा सकती है, अन्यथा कुछ नहीं हो सकता है। भज्जी ने कहा कि चाहे, कोहली हो या रोहित हो। अगर टीम में अच्छा प्रदर्शन नहीं है तो सोचना चाहिए।
गौरतलब है कि सिडनी टेस्ट में टीम की हार के बाद हर किसी का गुस्सा फूट पड़ा है। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला बिलकुल नहीं चला। बड़े नामों के सहारे टीम की नैया पार नहीं लगी और टीम इंडिया तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से वंचित रह गई।












Click it and Unblock the Notifications