भारत और आयरलैंड का तकराव: गेंदबाजों की जंग में कौन होगा महारथी?
भारत और आयरलैंड के पहले मुकाबले में गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों का भी जलवा देखने के लिए मिला, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था।
बारिश ने चीजों को और खराब किया था, जहां आयरलैंड के गेंदबाजों को बहुत ही कम मौका था। आज के मैच में भी बारिश के चांस हैं।

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ओवरकास्ट हालातों में कहर बनकर टूटना चाहेंगे, जैसे उन्होंने अपने पहले मैच के दौरान पहले ही स्पैल में किया था। बुमराह शानदार गेंदबाज हैं और लंबे समय बाद वापसी करने के बावजूद वे बढ़िया कमबैक कर चुके हैं।
भारत के रवि बिश्नोई ने पहले मैच में अपनी गुगली ने आयरिश बल्लेबाजों के स्टम्प पर निशाना साधा था। बिश्नोई को परखना आसान नहीं है। वे एक बार आयरलैंड के लिए वास्ताविक खतरा होंगे।
अर्शदीप सिंह ऐसे गेंदबाज हैं जो डेथ ओवर में अपनी वैरिएशन से बहुत प्रभावी हो सकते हैं। अर्शदीप इसी दौरान महंगे भी साबित हो सकते हैं, लेकिन उनमें इस फॉर्मेट के लिए एक एक्स फैक्टर मौजूद रहता है।
ये भी पढ़ें- IND vs IRE 2nd T20I: गायकवाड, जायसवाल और वर्मा के साथ ये फैंटेसी 11 है दमदार
जोशुआ लिटिल आज अपने ओवरों का चार ओवर का कोटा पूरा जरूर करना चाहेंगे। लिटिल बाए हाथ के प्रतिभाशाली युवा हैं जो पॉवरप्ले में भरोसेमंद हैं, दोनों और गेंद को स्विंग कराने के साथ धीमी गेंदों के जरिए बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं।
एक ऐसे ही नए गेंद के तेज गेंदबाज मार्क अडेयर हैं, जिनके पास निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने का भी ठीक ठाक रिकॉर्ड है। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 20 से कम के औसत पर 97 विकेट मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications