इस्तीफा दे दो, बर्बाद मत करो,' न्यूजीलैंड से सीरीज हारने के बाद PCB प्रमुख को मिला सख्त संदेश
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन पर पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर नकवी मौजूदा हालात में सुधार नहीं कर सकते तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त गंवाने और 84 रन से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब प्रदर्शन जारी है। पहले टी20 सीरीज में फ्लॉप प्रदर्शन और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद यह एक और बड़ा झटका है।

कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'यह शर्मनाक है। पीसीबी अध्यक्ष को सोचना चाहिए कि अगर वह नियंत्रण नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। अपनी प्रतिष्ठा को बर्बाद मत करो। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते, तो मौजूदा टीम की स्थिति में सुधार करें।'
गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर उठाए सवाल
हैमिल्टन में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मिशेल हे (99*) और मोहम्मद अब्बास (41) के सामने संघर्ष करते नजर आए। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 132/5 की कमजोर स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन इसके बाद हे और अब्बास की साझेदारी ने टीम को 292/8 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कामरान अकमल ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की अनुशासनहीन लाइन और लेंथ की आलोचना करते हुए कहा कि अब टीम में नए चेहरों को शामिल करने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि, 'अगर पाकिस्तान के गेंदबाज ऐसी टर्फ पर अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सकते, तो वे कहां करेंगे? एशिया में कहते हैं कि पिच से मदद नहीं मिलती, लेकिन जब हालात गेंदबाजों के अनुकूल होते हैं, तब भी वे कुछ नहीं कर पाते। क्या अब हमें हैंडीकैप खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहिए?'
बल्लेबाजों की नाकामी और टीम में बड़े बदलाव की जरूरत
पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी पूरी तरह से नाकाम रही। 21वें ओवर तक टीम का स्कोर 65/6 हो चुका था। हालांकि, फहीम अशरफ (73) और नसीम शाह (51) की पारियों ने टीम को 208 रन तक पहुंचाया।
कामरान अकमल ने कहा कि, फहीम अशरफ ने हमें बचाया। लेकिन हमें नसीम से रन नहीं चाहिए, हमें उनसे विकेट चाहिए। बल्लेबाजों को कुछ समझ नहीं आ रहा। जब बाबर आउट हो गया, तो पूरी बल्लेबाजी लाइनअप एक्सपोज़ हो गई। कोच के अलावा किसी को भी इस हार पर दुख नहीं हुआ। आप पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद कर रहे हैं।' कामरान अकमल के इस तीखे बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की मांग और तेज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications