T20 World Cup: 'एक्सपीरियंस का कोई रिप्लेसमेंट नहीं होता', कोहली-रोहित के फ्यूचर पर दिग्गज का बड़ा बयान
Brian Lara backs Rohit Sharma Virat Kohli: अगले साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत ने लगातार 10 मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, फाइनल वाले दिन टीम के खिलाड़ियों की किस्मत ने साथ नहीं दिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
10 सालों से ट्रॉफी का इंतजार: वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा होंगे या नहीं? इस बात की चर्चाएं जोरों पर है। भारत ने पिछली बार साल 2013 में आईसीसी की ट्रॉफी जीता था। पिछले 10 साल से टीम को आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। भारतीय टीम को लेकर महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कुछ बातों का जिक्र किया।

ब्रायन लारा ने कही ये बात: विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 में खेले जाने पर ब्रायन लारा ने कहा मैं यह नहीं कहूंगा कि सब सही है। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना बेहतरीन खेल दिखाया। मुझे लगता है कि जो एक्सपीरियंस इन दोनों खिलाड़ियों के पास है वह टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मुझे लगता है कि भारत जो भी टीम चुनेगी वह एक ताकतवर टीम होगी। अनुभव का कोई रिप्लेसमेंट नहीं होता विराट और रोहित अपने साथ बहुत सारा अनुभव लेकर आते हैं।
क्यों मिली भारत को हार: वनडे वर्ल्ड कप में भारत की हार को लेकर भी ब्रायन लारा ने कुछ बातों का जिक्र किया। ब्रायन लारा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना किया था। जिसके बाद टीम को खुद खुद पर काम करने की जरूरत थी। उन्होंने अपनी कमजोरी को दूर करने का करने का काम किया। जबकि भारत के लिए ऐसा नहीं रहा। भारत ने सभी मुकाबले को आसानी से जीता, लेकिन फाइनल को गंवा बैठी।












Click it and Unblock the Notifications