बेन स्टोक्स के ODI से रिटायरमेंट के फैसले का मैकुलम ने किया सपोर्ट, कहा- बिजी शेड्यूल को देखते हुए यह होना ही
लंदन, जुलाई 22। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मैकुलम ने स्टोक्स के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि वो बिजी शेड्यूल की वजह से प्रभावित तो थे। सभी फॉर्मेट में खेल पाने की वजह से वो कहीं भी फोकस नहीं कर पा रहे थे। मैकुलम से जब पूछा गया कि क्या वो वनडे से बेन स्टोक्स के संन्यास के फैसले से खुश हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'हां बिल्कुल मैं बहुत खुश हूं।'

बेन स्टोक्स ने वनडे से संन्यास लेकर सभी को चौंकाया
आपको बता दें कि बेन स्टोक्स ने बीते सोमवार को यह ऐलान कर सभी को चौंका दिया था कि वो वनडे करियर को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने भी इस बात का जिक्र किया था कि वो तीनों फॉर्मेट में खेलने की वजह से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनके लिए तीन फॉर्मेट खेलना बहुत मुश्किल हो रहा था। बता दें कि बेन स्टोक्स टेस्ट टीम के कप्तान हैं और वनडे और टी20 सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे।
ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी बहुत ही कम हैं- मैकुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम से जब पूछा गया कि क्या स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद दुनियाभर के अन्य खिलाड़ियों के यह चलन बन सकता है कि टेस्ट क्रिकेट को महत्वता देते हुए वनडे से संन्यास ले लिया जाए ? तो इसके जवाब में मैकुलम ने कहा कि दुनियाभर की टीमों में ऐसे खिलाड़ी बहुत कम हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। मैकुलम ने कहा कि स्टोक्स ने लगातार बिजी शेड्यूल और टेस्ट कप्तान के तौर पर उनकी जिम्मेदारी को देखते हुए यह फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications