खुद पर भरोसा करना, दिक्कत हो तो धोनी को कॉल कर लेना, ऋषभ पंत को मिली सलाह

नई दिल्ली, 22 जून: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में संपन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में कप्तानी का पदभार संभाला। यह सीरीज 2-2 से ड्रा हो गई क्योंकि बारिश के चलते पांचवां मुकाबला नहीं हो पाया था। पंत की कप्तानी मिली-जुली रही क्योंकि भारतीय टीम ने शुरु के दो मुकाबले हारे लेकिन बाद में अगले दो मैच जीतने के बाद वापसी का जज्बा भी दिखाया।

Brad Hogg says Rishabh Pant should back himself, ring MS Dhoni if there is any need

इसके बावजूद पंत को अपनी कप्तानी में सुधारने के लिए अभी भी काफी कुछ चीजों की जरूरत है। उसी संदर्भ में बात करते हुए आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग को लगता है कि पंत को अपने आप को सपोर्ट करना चाहिए और खुद पर भरोसा जताना चाहिए ना कि दूसरों के फैसलों का प्रभाव अपने ऊपर डालना चाहिए।

ब्रैड हॉग ने यह भी कहा कि पंत या तो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बात कर सकते हैं या फिर भी अपने हेड कोच राहुल द्रविड़ से भी बात कर सकते हैं, अगर उनको कप्तानी में किसी तरह का कोई शक है तो।

हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए वीडियो में कहा, पंत बीच में आएं और जिम्मेदारी के साथ नियंत्रण दिखाएं। अपने फैसलों के ऊपर दूसरों के नजरिए को हावी मत होने दें। अगर उनको कुछ सीखना है तो महेंद्र सिंह धोनी को कॉल करें या फिर राहुल द्रविड़ से बात कर सकते हैं। उनसे सलाह लीजिए, खुद पर भरोसा रखिए और अपना काम पूरा कर लीजिए। क्योंकि जब वह खुद पर भरोसा करते हैं तो हम जानते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले भारतीय टीम अपने घर पर रोहित शर्मा की कप्तानी में अपराजेय थी। उन्होंने 11 में से 11 मुकाबले जीते थे। 51 साल के हॉग को लगता है कि अभी पंत की तुलना रोहित शर्मा के रिकॉर्ड से करना ठीक नहीं होगा।

हॉग कहते हैं, भारत में कप्तानी को लेकर हमेशा चर्चा होती रहती है। आप देख सकते हैं रोहित शर्मा ने साल 2022 में परफेक्ट रिकॉर्ड बनाया, लेकिन याद रखिए कि रोहित शर्मा ने इस साल भारत से बाहर कप्तानी नहीं की। एक बार जब वे विदेशी धरती पर खेलने जाएंगे तो हम देखेंगे वे दबाव को किस तरीके से हैंडल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+