भारतीय टीम मूर्ख बनाती है और वे विराट कोहली पर टिके हुए हैं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की प्रतिक्रिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच का आयोजन नागपुर में होना है, इससे पहले बयानबाजी का दौर चल रहा है।

Virat Kohli

Border-Gavaskar Trophy: विराट कोहली हर प्रारूप में अपना अलग रुतबा रखते हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक तरह से टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी हद तक विराट कोहली के कंधों पर टिकी होती है। उनके बल्ले से रन आने आवश्यक होते हैं। भारतीय टीम अगर बड़ा स्कोर करना चाहे तो कोहली का योगदान काफी अहम हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है और इसका पहला मुकाबला नागपुर में होना है। कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने भी एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कोहली पर टीम का ज्यादा भरोसा

कोहली पर टीम का ज्यादा भरोसा

एक बातचीत में ग्रेग चैपल ने कहा कि भारतीय टीम विराट कोहली पर काफी ज्यादा भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में भारतीय टीम को हरा सकती है। टीम इंडिया में ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ी चोटिल है और भारतीय टीम घरेलू मैदान होने के बावजूद कमजोर दिखाई दे रही है।

भारतीय टीम मूर्ख बना सकती है

भारतीय टीम मूर्ख बना सकती है

चैपल आगे कहा कि भारत में विदेशी टीमों को मूर्ख बनाया जाता है और ऐसा लगता है कि मैच कहीं नहीं जा रहा है। इसके बाद अचानक से उसमें बदलाव आ जाता है। भारत को इसकी आदत है इसलिए ऑस्ट्रेलिया को दिमाग और बल्ले से परिस्थितियों के अनुकूल होने की आवश्यकता है। अगर भारतीय टीम पांचवें दिन तक मैच को ले जाती है तो जीत उनकी है। भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को हर विभाग में अनुकूल होने की जरूरत रहेगी। उल्लेखनीय है कि नागपुर में स्पिन पिच मिलने की संभावना को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम अलुर में स्पिन पिचों पर ही अभ्यास कर रही है और टूर मैच भी खेलने से मना कर दिया था।

पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया

पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+