IND vs AUS: पर्थ से भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर, चोटिल खिलाड़ी को लेकर आया अहम अपडेट
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय टीम 22 नवंबर को पहले टेस्ट के लिए मैदान पर उतरेगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में यह पहला मैच होगा। भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। एक मैच में हार से फाइनल का सपना टूट जाएगा।
रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के बाद टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं। अभ्यास के दौरान केएल राहुल को कोहनी में चोट लग गई थी और उनको मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। ऐसे में यह चिंता की बात थी।

टीम इंडिया के लिए बूस्ट वाली खबर सामने आई है और केएल राहुल को लेकर ही यह जानकारी आई है। चोट के बाद बाहर गए केएल राहुल ने नेट सेशन में वापस आकर बैटिंग की है। रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में देखा जा रहा है।
राहुल के अलावा अभिमन्यू ईश्वरन भी ओपनर के रूप में एक दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। राहुल को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने का अनुभव है, इस वजह से वह भारी पड़ते हैं। हालांकि ईश्वरन ने भी घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा काम किया है लेकिन ऑस्ट्रेलिया जाते ही उनको शायद ओपन नहीं कराया जाएगा।
सीनियर प्लेयर्स में कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।कोहली का बल्ला हाल ही के समय में चल नहीं पाया है। पिछले कई सालों में वह दो शतक बना पाए हैं। उनका बल्ला चलने से बाकी प्लेयर्स के ऊपर से दबाव कम होगा और टीम इंडिया के प्रदर्शन में भी फर्क देखने को मिलेगा।
बच्चे के जन्म के बाद भारत से रोहित शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं। हालांकि यह कन्फर्म नहीं है कि वह पर्थ टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं। रोहित शर्मा को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान बीसीसीआई ने नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications