'उसी से तो करियर बना है...,' शोएब अख्तर और सुरेश रैना को लेकर ये क्या बोल गईं सोनाली बेंद्रे, देखें Video
भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बंटबारे के समय से ही कड़वाहट भरे रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के स्टार और बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस को पड़ोसी मुल्क में काफी प्यार मिलता है। एक समय पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के 'प्यार में पागल' थे। उस दौरान के उनके बयान पर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सोनाली बहुत पसंद हैं और वह उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज करेंगे। उन्होंने मजाक में यह तक कह दिया कि अगर सोनाली ने मना किया तो वह उनका किडनैप कर लेंगे।

दरअसल, फेमस यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जब सोनाली बेंद्रे से कहा कि पाकिस्तान में एक बहुत फेमस क्रिकेटर हैं शोएब अख्तर, सोनाली बेंद्रे नाम जब सर्च करो तो बहुत कुछ लिखकर आता है, जिन्होंने मजाक मजाक में कह दिया था कि में प्रपोज करूंगा नहीं मानेगी तो मैं किडनैप कर लूंगा। शुभंकर की बात सुनकर सोनाली ने कहा कि, मैं नहीं जानती की ये कितना सही है, उस जमाने में भी फेक न्यूज होती थीं।
पॉडकास्ट के दौरान शुभंकर ने सोनाली से आगे कहा कि, 'अभी देखो सुरेश रैना वाली बात तो बिल्कुल सच थी। रैना भाई का मैंने इंटरव्यू देखा, जहां उन्होंने खुलकर कहा। रैना वैसे तो अपनी वाइफ को लेकर खुलकर बातें करते हैं, लेकिन जैसे ही थोड़ा सा छेड़ा गया और सोनाली बेंद्रे का नाम आया, तो उनके चेहरे पर जो ब्लश आया, शोएब अख्तर का भी इसी तरह है।
ये भी पढ़ें- 'विराट कोहली के खिलाफ...,' T20 WC 2024 को लेकर बाबर आजम ने बनाया खास प्लान, हैरान कर देगा ये बयान
सोनाली बेंद्रे ने दोनों क्रिकेटर के बारे में इस तरह की बात सुनने के बाद कहा कि, मुझे नहीं पता कि उन्होने ये सच में किया, लेकिन इस प्यार के लिए उनका धन्यवाद। शुभंकर ने कहा कि अख्तर एक तरह से कहना चाह रहे थे कि आप उन्हें बहुत पसंद हो जोकि सभी को पसंद हैं, जिसके जवाब में सोनाली बेंद्रे ने कहा कि, उसी से तो करियर बना है।












Click it and Unblock the Notifications