मोहम्मद शमी की हालत देख एक्टर सोनू सूद ने लिए मजे, फैंस से कहा- भाई की टेंशन मत लो
Sonu Sood comment on Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से मैदान से दूर हैं। फिर भी वे फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर मोहम्मद शमी के 15.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन तस्वीरों में वे एयरपोर्ट पर खड़े हैं और फ्लाइट में देरी के कारण उदास दिख रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में एयरपोर्ट को अपना घर बता दिया।
एक्टर सोनू सूद ने लिए मजे
मोहम्मद शमी की इस पोस्ट को देखते ही देखते दो लाख से ज़्यादा लाइक्स और ढेरों कमेंट्स मिल गए। इन कमेंट्स में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का भी एक मजेदार कमेंट था। सूद ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, "अबे भाई की टेंशन मत लो, वो ऐसे ही सोते हैं। उन्होंने शमी की पोस्ट पर हल्की-फुल्की हंसी-मज़ाक भी की।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं शमी
क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के बावजूद शमी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने जीवन और काम के बारे में अपडेट शेयर करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस को उनकी जानकारी मिलती रहती है। हाल ही में उनके हेयर ट्रांसप्लांट ने भी कई फॉलोअर्स का ध्यान खींचा, जिससे उनके फैंस की संख्या और बढ़ गई।
कब होगी वापसी
मोहम्मद शमी चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 के बाद से खेल से बाहर हैं, जिसके लिए उन्हें सर्जरी की आवश्यकता है। इस कारण वे कई महीनों से टीम इंडिया से दूर हैं। फैंस उनकी क्रिकेट में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शमी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं। हालांकि, उन्हें चेन्नई टेस्ट मैच के लिए नहीं चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications