B'day Special: ‘आखिरी टेस्ट में 10 विकेट, T20I डेब्यू पर मैन ऑफ द मैच’, फिर भी नहीं मिली टीम में जगह

पूर्व भारतीय लेग स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। ओझा का जन्म शिक्षक दिवस के खास मौके पर 5 सितंबर, 1986 को ओड़िशा में हुआ था।

स्पोर्ट्स डेस्क, 5 सितंबर: पूर्व भारतीय लेग स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। ओझा का जन्म शिक्षक दिवस के खास मौके पर 5 सितंबर, 1986 को ओड़िशा में हुआ था। प्रज्ञान टीम इंडिया के बड़े मैच जिताऊ खिलाड़ियों में से एक रहे। हालांकि, जो सम्मान और शोहरत इस खिलाड़ी को मिलनी चाहिए थी वो शायद उन्हें नहीं मिली। चलिए जानते हैं, उनके करियर के कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स के बारे में..

अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिला मौका

अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिला मौका

36 वर्षीय प्रज्ञान ओझा ने अपने छोटे से करियर में बड़ी धूम मचाई। 2013 में जब मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था, उस मुकाबले में ओझा ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 10 विकेट अपनी झोली में डाले थे। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था, लेकिन इस मैच के बाद उनकी टीम से छुट्टी हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर को ना तो टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया और ना ही लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में उनकी वापसी हुई।

टेस्ट में लिए 100 से ज्यादा विकेट

टेस्ट में लिए 100 से ज्यादा विकेट

2009 में श्रीलंका के खिलाफ ओझा को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था। इस फॉर्मेट में वह लगातार टीम के साथ बने रहे और 2013 तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले। लाल गेंद के साथ प्रज्ञान ने 24 मैचों में 30.37 की औसत से कुल 113 विकेट अपने नाम किए। उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 6/47 का रहा। ओझा ने 7 बार एक पारी में पांच और एक बार मैच में 10 विकेट चटकाए। वनडे में भी बाएं हाथ के स्पिनर के नाम पर 18 मैचों में 21 विकेट दर्ज है।

पहले ही मैच में जीता था मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड

पहले ही मैच में जीता था मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड

प्रज्ञान ओझा भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है, जिन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता हो। 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ ओझा को T20I डेब्यू का मौका मिला था और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। ओवरऑल 6 T20I मुकाबलों में स्पिन गेंदबाज ने 13 की औसत से कुल 10 विकेट चटकाए। इस फॉर्मेट में उन्होंने भारत के लिए आखिर मैच 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।

IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

प्रज्ञान ओझा ने आईपीएल में भी खूब धमाल मचाया। अगर ये कहा जाए कि आईपीएल की शानदार प्रदर्शन कर ही उनको टीम इंडिया में मौका मिला था, तो ये गलत नहीं होगा। ओझा इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में बतौर स्पिनर पर्पल कैप जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी है। ये उपलब्धि उन्होंने 2010 के सीजन में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए हासिल की थी। IPL-2010 के 16 मैचों में उन्होंने 21 विकेट लिए थे।

बल्लेबाजों को खूब छकाया

बल्लेबाजों को खूब छकाया

प्रज्ञान ओझा ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 92 मैचों में 26.20 की बढ़िया औसत से कुल 89 विकेट लिए। बतौर खिलाड़ी उन्होंने 2009, 2013 और 2015 के आईपीएल टूर्नामेंट भी जीते। 2009 में उन्होंने आईपीएल हैदराबाद के लिए और 2013 व 2015 में मुंबई के लिए जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+