Brian Lara का वो रिकॉर्ड, जिसके आगे Virat-Rohit भी रह गए फीके! कब, कहां और कैसे बनाया इतिहास?
आज, 2 मई को वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का 56वां जन्मदिन है। क्रिकेट की दुनिया में कई दिग्गज बल्लेबाज आए और गए, लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे रहे हैं जिन पर वक्त का असर नहीं हुआ। ब्रायन लारा (Brian Lara) ने भी कुछ ऐसी ऐतिहासिक पारियां खेलीं, जिन्हें आज भी तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए सपना ही है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सुपरस्टार्स भी इनकी बराबरी नहीं कर सके हैं। आइए जानते हैं लारा के वो अमर रिकॉर्ड्स, जिनके आगे आज की क्रिकेट जनरेशन भी बौनी लगती है।

टेस्ट क्रिकेट में 400 रन की नाबाद पारी
ब्रायन लारा ने 10 अप्रैल 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ में नाबाद 400 रन बनाकर इतिहास रच दिया। ये टेस्ट क्रिकेट की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।
- विराट कोहली का बेस्ट टेस्ट स्कोर: 254
- रोहित शर्मा का बेस्ट टेस्ट स्कोर: 212
दोनों ही लारा के 400 रन के करीब भी नहीं हैं। विराट कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 146 रन और जबकि रोहित को 188 रन और बनाने होंगे- और वो भी एक ही पारी में, बिना आउट हुए।
First-Class क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी- 501 नॉट आउट
साल 1994 में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए ब्रायन लारा ने वॉरविकशायर (Warwickshire) की तरफ से खेलते हुए डरहम (Durham) के खिलाफ 501 रन* बनाए थे। यह आज भी First-Class क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। अब तक कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के आसपास नहीं आया है।
क्यों लारा के रिकॉर्ड्स तोड़ना मुश्किल है?
आज की टेस्ट क्रिकेट में इतने लंबे समय तक टिकना मुश्किल है, जहां एक बल्लेबाज़ 400 या 500 रन बनाए। T20 और वनडे के चलते शेड्यूल टाइट है, जिससे खिलाड़ी लंबी पारियों की तैयारी में वक्त नहीं दे पाते। आज की तेज़ पिचों और स्पिन की विविधता को देखते हुए इतना लंबा स्कोर कर पाना बहुत बड़ी बात है।
विराट कोहली और रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट के चमकते स्टार हैं, लेकिन ब्रायन लारा जैसे रिकॉर्ड्स बनाना एक अलग ही स्तर की बात है। लारा के बल्ले से निकली 400 और 501 जैसी पारियां आज भी क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं और शायद हमेशा रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications