Bigg Boss 19: दीपक चाहर की बहन मालती आखिर किसे कर रही हैं डेट? सीक्रेट रोमांस पर परिवार ने तोड़ी चुप्पी!

Bigg Boss 19, Malti Chahar: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर और मशहूर संगीतकार अमाल मलिक के बीच डेटिंग की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब मालती ने हाल ही में एक रियलिटी शो में खुलासा किया कि वह अमाल को पहले से जानती हैं और शो के बाहर भी उनकी कई बार मुलाकात हो चुकी है। मालती के इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अमाल की 'सीक्रेट गर्लफ्रेंड' मान रहे हैं, जिससे इन दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई है।

रिश्ते को लेकर फैमिली ने तोड़ी चुप्पी (Bigg Boss 19, Malti Chahar)

इस बढ़ती चर्चा के बीच अब अमाल मलिक के परिवार ने इस रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। अमाल की आंटी रोशन गैरी ने टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में इस रिश्ते की सच्चाई पर बात की है। जब रोशन गैरी से सीधा सवाल पूछा गया कि क्या मालती ही अमाल की गर्लफ्रेंड हैं तो उन्होंने साफ कहा कि इसकी सफाई अमाल ही दे सकता है। हालांकि, उन्होंने आगे शो के अंदर दोनों के व्यवहार पर अपनी राय रखी।

Malti Chahar 1

अमाल की आंटी ने खोला राज

रोशन गैरी ने कहा कि वह या परिवार का कोई भी सदस्य यह निश्चित रूप से नहीं बता सकता कि मालती ही अमाल की गर्लफ्रेंड हैं या नहीं? लेकिन रियलिटी शो के शुरुआती प्रोमो और अब तक के एपिसोड को देखकर उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो उसकी गर्लफ्रेंड है। क्योंकि इतने हफ्तों में, कहीं किसी प्वॉइंट पर भी ऐसा कुछ नहीं लगा है।

क्या दोनों के बीच है रोमांटिक कनेक्शन

उन्होंने आगे कहा कि अगर वो रिश्ते में होते तो कहीं ना कहीं अमाल की तरफ से भी कुछ ऐसी बात होती। लेकिन ऐसा कहीं भी नहीं लगा। रोशन गैरी ने यह भी जोड़ा कि इतने सारे रियलिटी शो में उन्होंने शो के अंदर पनपते रोमांस देखे हैं, लेकिन मालती और अमाल के बीच उन्हें कोई 'फीलिंग्स' या रोमांटिक कनेक्शन नहीं दिखा है। उनका मानना है कि हो सकता है कि दोनों सिर्फ गेम खेल रहे हों और यह सब शो की रणनीति का हिस्सा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+