IPL 2024: गुजरात टाइटंस के लिए आई खुशखबरी, धांसू खिलाड़ी की होगी मैदान पर वापसी

IPL 2024: आईपीएल में इस बार गुजरात टाइटंस की टीम एक नए कप्तान के साथ खेलेगी। पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या इस टीम को छोड़कर चले गए हैं और वह अब मुंबई इंडियंस से खेलेंगे। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए कप्तान भी नियुक्त कर दिया है।

गुजरात टाइटंस का एक दिग्गज खिलाड़ी पिछले काफी समय से मैदान से दूर था। चोट की वजह से खेलने में परेशानी आ रही थी लेकिन अब मामला ठीक हो गया है। आईपीएल से 12 दिन पहले फैन्स को खुश करने वाली खबर संमे आई है और यह धांसू खिलाड़ी वापसी करने वाला है।

gujarat titans

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान चोट से ठीक होकर वापस खेलने के लिए तैयार हैं। राशिद खान आईपीएल में गुजरात के लिए खेलते हैं। इससे पहले वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मैदान पर उतरने को तैयार हैं। इसे लेकर राशिद खान का एक बयान भी आया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक वीडियो में राशिद ने कहा है कि मेरा प्लान अब अफगानिस्तान टीम के लिए टी20 के लिए मैदान पर उतरने का है। आज ट्रेनिंग की है और उम्मीद है कि दूसरा दिन भी अच्छा जाए ताकि मैं अपने देश की जर्सी पहनकर फिर से अच्छा प्रदर्शन कर पाऊं।

राशिद खान पिछले काफी समय से मैदान पर नहीं उतरे हैं। भारत दौरे पर जब अफगानिस्तान की टीम आई थी, उस समय राशिद खान नहीं खेले थे। इसके बाद राशिद खान श्रीलंका दौरे पर भी नहीं खेले थे। आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में भी वह नहीं खेल पाए थे और वनडे सीरीज में भी ठीक नहीं हुए। अब आरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वह खेल सकते हैं।

आईपीएल में राशिद खान गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। ऐसे में गुजरात के लिए राशिद खान की वापसी एक अच्छी खबर कही जा सकती है। शुभमन गिल की कप्तानी में राशिद खान मैदान पर उतरेंगे और टीम को इससे मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+