महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, बेन स्टोक्स ने IPL छोड़ने का किया ऐलान
Ben Stokes to miss IPL: अभी तक आईपीएल टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की घोषणा ही नहीं की थी और गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के एक दिग्गज ऑल राउंडर ने खुद को आईपीएल से अलग रखने का निर्णय लिया है।
चेन्नई ने एक बयान जारी कर बताया है कि आईपीएल के अगले सीरीज में टीम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स नहीं खलेंगे। स्टोक्स ने अपना वर्कलोड मैनेजमेंट करने के लिए ऐसा किया है। अगले साल इंग्लैंड के शेड्यूल को देखते हुए स्टोक्स ने खुद को अनुपलब्ध बताया है। वह टेस्ट टीम के कप्तान हैं।

जनवरी से मार्च तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ इंग्लिश टीम को लीड करने वाले हैं। इसके बाद खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे और जून में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी होना है। टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएस में खेला जाएगा। इस व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए स्टोक्स ने आईपीएल से दूर रहने का निर्णय लिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स के ऊपर काफी पैसा खर्च किया है। स्टोक्स को 16 करोड़ 25 लाख रुपये की भारी भरकम रकम देते हुए खरीदा गया है। वह उसमें चोट के कारण नहीं खेले थे। अब चेन्नई ने उनको रिलीज करने की जानकारी दी है। इसका मतलब यह हुआ कि चेन्नई के पर्स में पैसों की वृद्धि होगी।
काइल जेमिसन के ऊपर भी चेन्नई ने काफी पैसा खर्च किया था। उनके होने से टीम को राहत मिलेगी। हालांकि पिछले सीजन चोट के कारण वह नहीं खेल पाए थे। चेन्नई ने पिछले आईपीएल में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था। सीएसके ने गुजरात टाइटंस को पराजित करते हुए पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। गुजरात की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास थी और धोनी की चतुराई के सामने उनकी एक ना चली। गुजरात दूसरी बार फाइनल खेली लेकिन जीत से वंचित रह गई।












Click it and Unblock the Notifications