CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले IPL छोड़ गया धांसू खिलाड़ी
PBKS vs CSK: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होना है लेकिन टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। पंजाब किंग्स का एक खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर चला गया है। लीग के अहम पड़ाव में टीम के लिए यह खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है।
पिछले कुछ मैचों में टीम से बाहर चल रहे कप्तान शिखर धवन के खेलने को लेकर फैसला लिया जाना है। शिखर धवन चोट के कारण बाहर थे। उनकी जगह टीम की कमान सैम करन संभाल रहे थे। धवन की फिटनेस को लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

पंजाब किंग्स के साथ सिकन्दर रजा इस सीजन बतौर ऑल राउंडर टीम में थे लेकिन अब उन्होंने बीच में ही टीम को छोड़ दिया है। रजा को ज्यादा खेलने का मौका भी नहीं मिला था। ज़िम्बाब्वे की टीम में प्रतिबद्धता के कारण सिकन्दर रजा पंजाब किंग्स से चले गए हैं।
ज़िम्बाब्वे की टीम टी20 सीरीज में खेलने के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। पांच मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके कारण सिकन्दर रजा आईपीएल छोड़कर वापस चले गए हैं। पंजाब किंग्स के लिए यह एक झटका कहा जा सकत अहै लेकिन प्लेइंग इलेवन की तरफ गौर किया जाए, तो रजा के जाने से फर्क नहीं पड़ेगा।
इस सीजन अब तक पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। कुल 9 मैचों में खेलने के बाद पंजाब किंग्स ने 3 में जीत दर्ज की है। 6 मैचों में हार का सामना किया है और प्लेऑफ़ की राह भी मुश्किल हो गई है। आने वाले सभी मुकाबले अब पंजाब के लिए काफी अहम हैं।












Click it and Unblock the Notifications