भारतीय टीम को लगा तगड़ा झटका, बुमराह चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर, 23 वर्ष के युवा ने किया रिप्लेस

Jasprit Bumrah: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले जिस चीज का डर था, वही देखने को मिला है। जसप्रीत बुमराह इवेंट से बाहर हो गए हैं। पहले से ही कयास लग रहे थे कि बुमराह बाहर हो सकते हैं और अब यही हुआ है। भारतीय टीम के लिए यह काफी बड़ा झटका कहा जा सकता है।

पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से वह बाहर चल रहे थे और उनके खेलने के बारे में फैसला जल्दी ही होना था। अब उनके बाहर होने की जानकारी आई है। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए धांसू प्रदर्शन करने में सफल रहे थे।

jasprit bumrah

बुमराह की जगह टीम में 23 साल के हर्षित राणा को शामिल करने की खबरें हैं। उधर यशस्वी जायसवाल की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में लाने की खबरें भी सामने आई है। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले मुख्य गेंदबाज का बाहर होना चिंता का विषय है।

बीसीसीआई ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुमराह बाहर हुए हैं और हर्षित राणा उनकी जगह आए हैं। कुछ प्लेयर्स को ट्रेवल रिजर्व के रूप में टीम में रखा गया है। उनमें जायसवाल, सिराज जैसे प्लेयर्स के नाम शामिल हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ऋषभ पंत (WK), हार्डिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यद, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

ट्रेवल रिजर्व: यशसवी जायसवाल, मोहम्मद सिरज और शिवम दूबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+