IPL 2024: धोनी का धांसू खिलाड़ी आईपीएल छोड़ गया, जानिए कारण और इस धुरंधर का नाम
IPL 2024, CSK: पंजाब किंग्स के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में चेन्नई सुपर किंग्स अपना मैच खेल रही है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को उनके ही घर में जाकर पराजित कर दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ़ की दौड़ में है लेकिन यहाँ से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट के अहम पड़ाव में आकर एक बड़ा झटका लगा है। चेन्नई का धांसू खिलाड़ी बाहर हो गया है। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह एक चिंता का विषय है। इस खिलाड़ी ने चेन्नई के लिए अब बेहतरीन कार्य किया था।

श्रीलंका से आने वाले तेज गेंदबाज मथिषा पथिराना चोट के कारण लीग से हट गए हैं और श्रीलंका जाने की तैयारी कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी प्रदान की गई है। इसमें कहा गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मथिषा पथिराना हेमस्ट्रिंग इंजरी से परेशान हैं। वह रिकवरी के लिए श्रीलंका लौटेंगे।
पथिराना ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धाकड़ खेल दिखाया है। वह 13 विकेट लेने में सफल रहे।इस दौरान उनका इकोनमी रेट भी 8 से कम का ही रहा है। चेन्नई के लिए यह बुरी खबर इसलिए भी है क्योंकि दीपक चाहर भी चोट से जूझ रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स इस समय लीग के अहम पड़ाव पर है और अंक तालिका में भी पांचवें स्थान पर है। ऐसे में दो खिलाड़ियों की चोट अच्छी खबर नहीं है। दीपक चाहर भी लीग से बाहर होने के कगार पर है। ऐसे में कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स का समय अच्छा नहीं चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications