Big Bash 2023 का फाइनल मुकाबला, भारत में कब और कहां देखें पर्थ स्कॉर्चर्स vs ब्रिस्बेन हीट का मैच
पर्थ की टीम चार बार की चैम्पियन और वे अपने घरेलू मैदान पर ब्रिस्बेन हीट का सामना करेंगे। आइए देखते हैं आप भारत में पर्थ स्कॉचर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच बिग बैश फाइनल को कैसे देख सकते हैं।

आईपीएल के बाद बड़ी टी20 लीग मानी जाने वाली बिग बैश लीग के एक और सीजन का फाइनल मुकाबला आज होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की इस लीग के फाइनल में ब्रिसबेन हीट ने कल रात सिडनी सिक्सर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई और अब वे निर्णायक मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स का सामना करेंगे। फाइनल शनिवार, 4 फरवरी को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए देखते हैं आप भारत में पर्थ स्कॉचर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच बिग बैश फाइनल को कैसे देख सकते हैं।
मैच पर्थ में है तो जाहिर है पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए होम एडवांटेज रहेगा। पर्थ की टीम को आप आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस टाइप की टीम मान सकते हैं। अभी तक चार खिताब जीत चुकी इस टीम का इतिहास शानदार रहा है और वे जीत के दावेदार के तौर पर उतरेंगे तो वहीं ब्रिसबेन हीट को क्वालीफाई करने के लिए घर से दूर तीन लगातार मैच जीतने पड़े हैं। जाहिर है वो एक जीत की लय के साथ यहां पर उतर रहे हैं।
पर्थ स्कॉर्चर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच बिग बैश (बीबीएल) 2023 फाइनल कब होगा?
बीबीएल 2023 का फाइनल शनिवार, 04 फरवरी को खेला जाएगा और ये पर्थ स्टेडियम में होगा।
बिग बैश लीग 2023 फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
पर्थ स्कॉचर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच बीबीएल 2023 फाइनल भारतीय समयानुसार 1 बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगा।
भारत में बीबीएल 2023 फाइनल कैसे देखें?
पर्थ स्कॉचर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खिताबी भिड़ंत को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। यानी मोबाइल पर अगर SonyLIV का प्लान खरीदा हुआ है तो आसानी से लाइव एक्शन देख पाएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications