IND vs BAN: ऋषभ पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सहवाग और गिलक्रिस्ट के एलीट क्लब में शामिल
IND vs BAN: लम्बे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापस आने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आकर्षक बैटिंग की लेकिन फिफ्टी जड़ने से पहले आउट होकर चलते बने। ऋषभ पन्त ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 39 रनों की पारी खेली।
हालांकि ऐसा लग रहा था कि पंत एक बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले हैं लेकिन महमूद की गेंद पर लिटन दास ने उनको विकेट के पीछे कैच कर लिया। ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। उन्होंने खुद को दिग्गजों की लिस्ट में शामिल कर लिया।

टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में पंत ने चौथा स्थान हासिल किया है। लिस्ट में टॉप खिलाड़ी टिम साउदी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 83 का है। उनके बाद वेटरन भारतीय बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग हैं। उन्होंने 82.2 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर आते हैं। गिलक्रिस्ट ने 82 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 73 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। करियर में आगे बढ़ने के साथ ही वह इसमें और ज्यादा सुधार करते हुए नज़र आने वाले हैं।ऋषभ पन्त का मकसद हमेशा तेज बैटिंग करना होता है।
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट की पहली सुबह सुर्खियां बटोरीं। अपनी गति और स्विंग का प्रदर्शन करते हुए महमूद ने 4 विकेट चटकाए, जिससे भारत को केवल 9.2 ओवर में 34-3 के स्कोर पर संघर्ष करना पड़ा। हालांकि भारत ने वापसी की और लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया लेकिन बाद में पन्त आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने अच्छी बैटिंग की, वह फिफ्टी बनाकर आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications