IND vs SL: भारत-श्रीलंका के अंतिम वनडे में आज कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs SL Winner Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच आज अंतिम एकदिवसीय मुकाबला खेला जाना है। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली और अब निश्चित रूप से दबाव भारतीय टीम के ऊपर रहने वाला है। टीम इंडिया को एक जीत हर हाल में दर्ज करनी होगी।

श्रीलंकाई टीम की नजरें अब सीरीज जीतने की तरफ है। श्रीलंका के पास टी20 सीरीज में हार झेलने का बदला चुकाने का पूरा मौका है। जिस तरह से पिछले दो मैचों में श्रीलंका का प्रदर्शन रहा है, इससे कहा जा सकता है कि भारतीय टीम के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।

india and sri lanka

अब तक के मैचों को देखा जाए, तो कोलम्बो में पिच स्पिनरों के लिए मददगार रही है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। जहाँ तक मौसम का सवाल है, तो बारिश की संभावना है लेकिन पूरी तरह से मुकाबला प्रभावित नहीं होगा।

भारत vs श्रीलंका हेड टू हेड

एकदिवसीय क्रिकेट में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक जितने भी मैच हुए हैं, उनके आधार पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 170 मैच हुए हैं। 58 में श्रीलंकाई टीम को जीत मिली है और 99 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। एक मैच और जीतने पर भारतीय टीम इस मामले में अपना शतक पूरा कर लेगी।

भारत और श्रीलंका के मैच में कौन जीतेगा

जहाँ तक दोनों टीमों की मजबूती का सवाल है, तो भारतीय टीम आगे है। रोहित शर्मा और कोहली दोनों का बल्ला चलने पर पूरी मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। आंकड़े भी टीम इंडिया के पक्ष में है। इस मैच में भारतीय टीम की जीत की संभावना पूरी है।

भारत और श्रीलंका वनडे कहाँ देखें

भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले का सीधा प्रसारण दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होना है। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी पर यह मुकाबला सोनी लिव एप्लीकेशन पर लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+